गोडसे विवाद पर बोले मोदी- साध्वी प्रज्ञा को कभी मन से माफ नहीं कर पाऊंगा

  1. Home
  2. Loksabha Elections 2019

गोडसे विवाद पर बोले मोदी- साध्वी प्रज्ञा को कभी मन से माफ नहीं कर पाऊंगा

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) प्रधानमंत्री मोदी ने साध्वी प्रज्ञा के ‘देशभक्त गोडसे’ वाले बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि गांधी जी या गोडसे के बारे में जो बयान दिए गए हैं वो बहुत खराब हैं और समाज के लिए बहुत गलत हैं। ये अलग बात है कि उन्होंने माफी मांग ली है,


गोडसे विवाद पर बोले मोदी- साध्वी प्रज्ञा को कभी मन से माफ नहीं कर पाऊंगा

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) प्रधानमंत्री मोदी ने साध्वी प्रज्ञा के ‘देशभक्त गोडसे’ वाले बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि गांधी जी या गोडसे के बारे में जो बयान दिए गए हैं वो बहुत खराब हैं और समाज के लिए बहुत गलत हैं। ये अलग बात है कि उन्होंने माफी मांग ली है, लेकिन मैं उन्हें मन से कभी माफ नहीं कर पाऊंगा।

आपको बता दें कि मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ने गुरुवार एक बयान देते हुए कहा था कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे।

इतना ही नहीं साध्वी के बयान के बाद मंत्री अनंत हेगड़े ने ट्वीट कर साध्वी प्रज्ञा का बचाव किया था और कहा था कि इस समय चल रही सार्थक बहस से नाथूराम गोडसे को खुशी होगी। लेकिन बाद में वह भी अपने बयान से पलटे और कहा कि उनका ट्विटर किसी ने हैक कर लिया था।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे