कुछ लोगों के कान पर अगर ॐ या गाय शब्द पड़ता है तो उनके बाल खड़े हो जाते हैं: मोदी

  1. Home
  2. Country

कुछ लोगों के कान पर अगर ॐ या गाय शब्द पड़ता है तो उनके बाल खड़े हो जाते हैं: मोदी

मथुरा (उत्तराखंड पोस्ट) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम को लॉन्च किया। मोदी ने कहा कि नए जनादेश के बाद कान्हा की नगरी में पहली बार आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस बार भी पूरे उत्तर प्रदेश का पूरा आशीर्वाद मुझे और मेरे साथियों को प्राप्त


कुछ लोगों के कान पर अगर ॐ या गाय शब्द पड़ता है तो उनके बाल खड़े हो जाते हैं: मोदी

मथुरा (उत्तराखंड पोस्ट) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम को लॉन्च किया। मोदी ने कहा कि नए जनादेश के बाद कान्हा की नगरी में पहली बार आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस बार भी पूरे उत्तर प्रदेश का पूरा आशीर्वाद मुझे और मेरे साथियों को प्राप्त हुआ है। देशहित में आपके इस निर्णय के लिए में ब्रजभूमि से आपके सामने शीश झुकाता हूं।

मिलता रहेगा आशीर्वाद | मोदी ने आगे कहा कि आप सभी के आदेश के अनुरूप बीते 100 दिन में हमने अभूतपूर्व काम करके दिखाया है। मुझे विश्वास है कि देश के विकास के लिए आपका ये समर्थन और आशीर्वाद हमें मिलता रहेगा।

श्रीकृष्ण जैसे प्रेरणा स्त्रोत | पीएम ने कहा कि ब्रजभूमि ने हमेशा से ही पूरे विश्व और पूरी मानवता को प्रेरित किया है। आज पूरा विश्व पर्यावरण संरक्षण के लिए रोल मॉडल ढूंढ रहा है, लेकिन भारत के पास भगवान श्रीकृष्ण जैसा प्रेरणा स्रोत हमेशा से रहा है जिनकी कल्पना ही पर्यावरण प्रेम के बिना अधूरी है। प्रकृति, पर्यावण और पशुधन के बिना जितने अधूरे खुद हमारे आराध्य नजर आते हैं उतना ही अधूरापन हमें भारत में भी नजर आएगा। पर्यावण और पशुधन हमेशा से ही भारत के आर्थिक चिंतन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छ भारत हो, जल जीवन मिशन हो या फिर कृषि और पशुपालन को प्रोत्साहन, प्रकृति और आर्थिक विकास में संतुलन बनाकर ही हम सशक्त और नए भारत के निर्माण की तरफ आगे बढ़ रहे हैं।

आज स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत हुई है, नेशनल एनीमल डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम को भी लॉन्च किया गया है। पशुओं के स्वास्थ्य, पोषण, डेरी उद्योग और कुछ अन्य परियोजनाएं भी शुरु हुई हैं। इसके अलावा मथुरा के इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन से जुड़े कई परियोजनाओं शुभारंभ भी हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि मैं पिछले साल रवांडा गया था, वहां से आई खबरों पर देश में तूफान खड़ा कर दिया गया था। कुछ लोग कहते थे कि मोदी वहां 250 गाय तोहफे में देकर आए. इसके बारे में पीएम ने बताया कि रवांडा में एक योजना चल रही है, वहां की सरकार गांव में लोगों को गाय भेंट देती है। अगर बछड़ी होती है, तो सरकार वापस लेकर दूसरे किसानों को देती है।

इसी के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश में कुछ लोगों के कान पर अगर ॐ या गाय शब्द पड़ता है तो उनके बाल खड़े हो जाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा कहने वालों ने देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हमारे देश में पशुधन काफी बड़ी बात है, इसके बिना अर्थव्यवस्था, गांव कुछ नहीं चल सकता है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे