आफत की बारिश | पोकलैंड मशीन अनियंत्रित होकर यमुना में गिरी, ऑपरेटर की मौके पर मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Uttarkashi

आफत की बारिश | पोकलैंड मशीन अनियंत्रित होकर यमुना में गिरी, ऑपरेटर की मौके पर मौत

बड़कोट (उत्तराखंड पोस्ट) मौसम विभाग के अलर्ट के बाद शनिवार सुबह से पूरे प्रदेशभर में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच बड़कोट में एक हादसा हो गया जिसमें ऑल वेदर रोड के निर्माण कार्य में जुटी एक पोकलैंड मशीन शनिवार को खरादी पावर हाउस के निकट यमुना नदी में गिर गई। हादसे में मशीन


आफत की बारिश | पोकलैंड मशीन अनियंत्रित होकर यमुना में गिरी, ऑपरेटर की मौके पर मौत

बड़कोट (उत्तराखंड पोस्ट) मौसम विभाग के अलर्ट के बाद शनिवार सुबह से पूरे प्रदेशभर में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच बड़कोट में एक हादसा हो गया जिसमें ऑल वेदर रोड के निर्माण कार्य में जुटी एक पोकलैंड मशीन शनिवार को खरादी पावर हाउस के निकट यमुना नदी में गिर गई। हादसे में मशीन ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब पौने एक बजे यमुनोत्री हाईवे के खरादी पावर हाउस के निकट ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन तभी सड़क का पुस्ता धंसने के कारण एक पोकलैंड मशीन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे यमुना नदी में गिर गई। मशीन ऑपरेटर 24 वर्षीय गुरजीत सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी नांगल बंदलेरी, रूपनगर, पंजाब की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर बड़कोट थाना पुलिस व एसडीआरएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान चलाकर उन्होंने नदी से मशीन ऑपरेटर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए नौगांव चिकित्सालय भेज दिया गया है। इस बीच घटना के चलते यमुनोत्री हाईवे भी बाधित हो गया। जिसे मौके पर मौजूद एनएच कर्मियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सुचारू किया।

आफत की बारिश | पोकलैंड मशीन अनियंत्रित होकर यमुना में गिरी, ऑपरेटर की मौके पर मौत

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost    

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे