सवा दो फिट का बदमाश, 2 साल में चुराई 60 कारें, कारनामे जान रह जाएंगे हैरान

  1. Home
  2. Country

सवा दो फिट का बदमाश, 2 साल में चुराई 60 कारें, कारनामे जान रह जाएंगे हैरान

गाजियाबाद (उत्तराखंड पोस्ट) पड़ोसी राज्य यूपी की गाजियाबाद पुलिस ने ऑन डिमांड वाहन चुराने वाले बौना गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 9 कारें भी बरामद की हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पकड़े गए आरोपियों में से एक शख्स बौना है, जिसकी लंबाई महज सवा


सवा दो फिट का बदमाश, 2 साल में चुराई 60 कारें, कारनामे जान रह जाएंगे हैरान

गाजियाबाद (उत्तराखंड पोस्ट) पड़ोसी राज्य यूपी की गाजियाबाद पुलिस ने ऑन डिमांड वाहन चुराने वाले बौना गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 9 कारें भी बरामद की हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि पकड़े गए आरोपियों में से एक शख्स बौना है, जिसकी लंबाई महज सवा दो फीट है और इसके नाम पर ही इस गैंग का नाम बौना गैंग पड़ा था।

पुलिस ने बताया कि गैंग से बौना करीब दो साल पहले ही जुड़ा था, लेकिन जिस प्रकार से वह कार का शीशा तोड़कर अंदर घुसता और साथियों की मदद से कार चुराता था, उससे उसे गैंग में मास्टरमाइंड कहा जाने लगा था। उसी को देखते हुए गैंग का नाम भी बौना गैंग किया गया था। पुलिस अभी गैंग के सरगना और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

पकड़े गए बदमाशों की पहचान रौनक अली उर्फ बब्बू, जमशेद उर्फ बौना, ताज मोहम्मद उर्फ चांद व याकूब के रूप में हुई है। बब्बू व बौना संभल के रहने वाले हैं और रिश्ते में मामा-भांजे हैं। वहीं ताज मोहम्मद मीरपुर हिन्दू गांव और याकूब दिल्ली की सुंदर नगर कॉलोनी का रहने वाला है।

सवा दो फिट का बदमाश, 2 साल में चुराई 60 कारें, कारनामे जान रह जाएंगे हैरान

पुलिस पूछताछ में रौनक ने बताया कि उसका भांजा बौना कार चोरी में मास्टर है। उसने 2 साल पहले ही गैंग में एंट्री की है, जबकि गैंग का सरगना सोनू है। सोनू ही कार के ऑर्डर लिया करता था और उन्हें बताता था कि कहां से कौनसी कार चुरानी है। इसके बाद बौना कारों की आड़ में छिपकर शीशा तोड़ कर अंदर घुसता था और कार के इग्नीशन का लॉक तोड़ देता था। इसके बाद वह कार को मास्टर चाबी से या कार के तारों को आपस मे जोड़ कर उसे स्टार्ट कर फरार हो जाता था। बौना अब तक करीब 60 कार चुरा चुका है।

पुलिस ने बताया कि गिरोह चोरी की कार अपने दोस्त चांद की सिहानी गेट थाना क्षेत्र स्थित वर्कशॉप पर ले जाते थे। वहां फर्जी नंबर प्लेट लगा कर व कार में कुछ बदलाव करके कार को लोनी के निठोरा रोड पर खाली पड़े प्लॉटों में पार्क कर देते थे। इसके बाद सोनू यहीं से कार ग्राहक को बेच देता था। जो कारें नहीं बिक पाती थीं, उनके पार्ट्स निकालकर याकूब दिल्ली में बेच देता था। याकूब का सुंदर नगरी में कबाड़ी का काम है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे