BJP को मुंह चिढ़ाएगी पुलिस के घोड़े ‘शक्तिमान’ की मूर्ति

  1. Home
  2. Country

BJP को मुंह चिढ़ाएगी पुलिस के घोड़े ‘शक्तिमान’ की मूर्ति

उत्तराखंड की सियासत में भूचाल ला देने वाले पुलिस के घोड़े शक्तिमान की मूर्ति विधानसभा तिराहे पर स्थापित कर दी गई है। इसी तिराहे पर मार्च में भाजपा की रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस का यह घोड़ा घायल हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई। इस तिराहे का नाम अब


उत्तराखंड की सियासत में भूचाल ला देने वाले पुलिस के घोड़े शक्तिमान की मूर्ति विधानसभा तिराहे पर स्थापित कर दी गई है। इसी तिराहे पर मार्च में भाजपा की रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस का यह घोड़ा घायल हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई। इस तिराहे का नाम अब शक्तिमान चौक होगा।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शक्तिमान की याद में विधानसभा तिराहे के नामकरण के साथ ही वहां शक्तिमान की मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की थी। अब पुलिस महकमे ने शनिवार को इस तिराहे पर शक्तिमान की मूर्ति स्थापित कर दी। इसे हरिद्वार में तैयार किया।

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.सदानंद दाते ने बताया कि फिनिशिंग आदि में थोड़ा वक्त लगेगा। संभवत: विधानसभा सत्र से पहले मूर्ति का अनावरण होगा। उन्होंने बताया कि शक्तिमान की याद में पुलिस लाइन में पार्क तैयार किया गया है और वहां भी इसकी छोटी मूर्ति लगाई गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन स्थित पेट्रोल पंप को ‘शक्तिमान पुलिस फिलिंग स्टेशन’ नाम दिया गया है। यही नहीं, पुलिस लाइन के गेट नंबर दो और अस्तबल का नाम शक्तिमान के नाम पर ही रखा गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे