“चुनाव जीतने के लिए भीड़ नहीं, वोट की जरुरत होती हैं जनाब”

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

“चुनाव जीतने के लिए भीड़ नहीं, वोट की जरुरत होती हैं जनाब”

उत्तराखंड में आगामी विधानभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता खोना नहीं चाहती है भाजपा सत्ता परिवर्तन के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है। चुनावी मौसम में आरोप – प्रत्यारोप के दौर के बीच जनता को अपने पक्ष में साधने के लिए दोनों ही दल कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में दोनों दलों की


उत्तराखंड में आगामी विधानभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता खोना नहीं चाहती है भाजपा सत्ता परिवर्तन के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है। चुनावी मौसम में आरोप – प्रत्यारोप के दौर के बीच जनता को अपने पक्ष में साधने के लिए दोनों ही दल कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में दोनों दलों की कोशिश है कि प्रदेश में पार्टी के दिग्गज नेताओँ की रैलियां आयोजित कर अपने पक्ष में माहौल तैयार किया जाए।

भाजपा के लिए उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर केंद्रीय मंत्रियों की पूरी फौज उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर रैली कर भी चुकी हैं और अब 27 दिसंबर को देहरादून में प्रधानमंत्री मोदी की रैली का भाजपाईयों को बेसब्री से इंतजार है। भाजपा को उम्मीद है कि मोदी की रैली से प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बनेगा।

वहीं कांग्रेस के लिए अभी तक सिर्फ पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ही एक रैली अल्मोड़ा में शुक्रवार को की थी। जिसमें जुटी भीड़ से राहुल गांधी के साथ ही मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस गदगद दिखाई दी।

दावा किया जा रहा है कि  राहुल गांधी की रैली में अल्मोड़ा में बीते दिनों हुई भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली से ज्यादा भीड़ थी और यही कांग्रेस के खुश होने की वजह भी है।

कांग्रेसी भले ही भीड़ को देखकर खुश हो रहे हों लेकिन वे इस बात को नहीं नकार सकते कि चुनाव में जीत के लिए भीड़ की नहीं बल्कि वोट की जरुरत होती है। यही चीज भाजपा के लिए भी लागू होगी जो उम्मीद कर रही है कि मोदी की आगामी रैली में रिकार्ड संख्या में लोग उनको सुनने के लिए पहुंचेंगे।

बहरहाल भीड़ देखकर नेतागण तब तक ही खुश हो सकते हैं कि जब तक चुनाव होने के बाद उसके नतीजे नहीं आ जाते। क्योंकि असल तस्वीर तो नतीजे ही साफ करेंगे कि सभाओं में उमड़ी भीड़ ने उऩके नेताओं की बातों औऱ वादों पर कितना भरोसा किया। फिर चाहे वो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या फिर मुख्यमंत्री हरीश रावत।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे