2019 लोकसभा चुनाव | उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों के लिए इस दिन होगा मतदान

  1. Home
  2. Uttarakhand

2019 लोकसभा चुनाव | उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों के लिए इस दिन होगा मतदान

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) 2019 लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव 7 चरण में होंगे जबकि मतगणना 23 मई को होगी। आपको बता दें कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को समाप्त हो रहा है। अपने राज्य उत्तराखंड की अगर बात करें तो


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) 2019 लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव 7 चरण में होंगे जबकि मतगणना 23 मई को होगी। आपको बता दें कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को समाप्त हो रहा है।

अपने राज्य उत्तराखंड की अगर बात करें तो उत्तराखंड की पाोंचों लोकसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर और अल्मोड़ा में 11 अप्रेल को वोटिंग होगी और नतीजे देश भर के एक साथ 23 मई को आएंगे।

कहां कब-कब, कहां होगा मतदान

  • पहला चरण- 11 अप्रैल- 20 राज्यों की 91 सीटों- आंध्र प्रदेश 25, अरुणाचल 2, असम 5, बिहार 4, छत्तीसगढ़ 1, जम्मू-कश्मीर 2, महाराष्ट्र 7, मणिपुर 1, मेघालय 1, मिजोरम 1, नागालैंड 1, ओडिशा 4, सिक्किम 1, तेलंगाना 17, त्रिपुरा 1, उत्तर प्रदेश 8, उत्तराखंड 5, पश्चिम बंगाल 2, अंडमान निकोबार 1 , लक्षद्वीप 1
  • दूसरा चरण- 18 अप्रैल- 13 राज्यों की 97 सीटें- असम 5, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 3, जम्मू-कश्मीर 2, कर्नाटक 14, महाराष्ट्र 10, मणिपुर 1, ओडिशा 5, तमिलनाडु 39, त्रिपुरा 1, उत्तर प्रदेश 8, पश्चिम बंगाल 3 , पुद्दुचेरी 1
  • तीसरा चरण- 23 अप्रैल-14 राज्यों की 115 सीटें- असम 4, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 7 सीटें, गुजरात 26, गोवा 2, जम्मू-कश्मीर 1, कर्नाटक 14, केरल 20, महाराष्ट्र 14, ओडिशा 6, उत्तर प्रदेश 10, पश्चिम बंगाल 5, दादर नागर हवेली 1, दमन दीव 1
  • चौथा चरण- 29 अप्रैल- 9 राज्यों 71 सीटें- बिहार 5, जम्मू-कश्मीर 1, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 6, महाराष्ट्र 17, ओडिशा 6, राजस्थान 13, उत्तर प्रदेश 13, पश्चिम बंगाल 8
  • पांचवां चरण- 6 मई- 7 राज्यों की 51 सीटें- बिहार 5, जम्मू कश्मीर 2, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 7, राजस्थान 12, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 7
  • छठवां चरण- 12 मई- 7 राज्यों की 59 सीटें– बिहार 8, हरियाणा 10, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 8, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 8, दिल्ली 7
  • सातवां चरण- 19 मई- 8 राज्यों की 59 सीटें– बिहार 8, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 8, पंजाब 13, चंडीगढ़ 1, पश्चिम बंगाल 9, हिमाचल 4, उत्तर प्रदेश 13

चुनाव से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

  • 11 अप्रैल को होगा पहले चरण का लोकसभा चुनाव होगा। पहले फेज में 20 राज्यों में की 91 सीटों और दूसरे फेज में 13 राज्यों की 97 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
  • वहीं 18 अप्रैल को दूसरे चरण का चुनाव होगा। 23 अप्रैल को तीसरे चरण का चुनाव होगा। 29 अप्रैल को लोकसभा के चौथे फेज का चुनाव होगा। 6 मई को होगा लोकसभा के पांचवे चरण का चुनाव होगा।
  • वहीं 12 मई को होगा लोकसभा के छठे चरण का चुनाव होगा और 19 मई को होगा लोकसभा के 7वें और अंतिम फेज के लिए मतदान होगा।
  • पहले फेज में 20 राज्यों में की 91 सीटों और दूसरे फेज में 13 राज्यों की 97 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। तीसरे फेज में 14 राज्यों की 115 सीटों पर और चौथे फेज में 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
  • वहीं पांचवें फेज में 7 राज्यों की 51 सीटों पर और छठे फेज में 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे जबकि 7वें और आखिरी फेज में 8 राज्यों की 59 सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव नतीजों की अघर बात करें तो नतीजे 23 मई को आएंगे।

चुनाव से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण जानकारी 

  • EVM मूवमेंट की GPS ट्रैकिंग की जाएगीः सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त
  • सभी पोलिंग स्टेशन पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे और चुनाव प्रक्रिया की विडियोग्राफी की जाएगीः सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त
  • आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए मोबाइल ऐप बनाया गया है। शिकायत के 100 मिनट के अंदर ही मामले पर कार्रवाई की जाएगी। लोकसभा चुनाव के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 होगीः सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त
  • लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता तारीखों के ऐलान के साथ लागू हो जाएगी। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगीः सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त
  • सभी उम्मीदवारों को शपथपत्र देना होगा और साथ ही आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी देनी होगीः सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त
  • संवेदनशील इलाकों में चुनाव के लिए CRPF की तैनाती की जाएगी। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर बैन रहेगाः सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त
  • वोटिंग के लिए 10 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। पिछली बार 9 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए गए थेः सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त
  • सभी पोलिंग स्टेशन पर ईवीएम मशीनों के साथ VVPAT का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा EVM में उम्मीदवारों की फोटो भी होगीः सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त
  • अलग-अलग राज्यों के अधिकारियों, राजनीतिक दलों और सुरक्षा एजेंसियों से बातचीत करने के बाद चुनाव का कार्यक्रम तैयार किया गया हैः सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त
  • चुनाव में होने वाले खर्च पर आयोग की विशेष निगरानी रहेगी। इसके अलावा आयोग की टीम ने कई राज्यों का दौरा कियाः मुख्य चुनाव आयुक्त
  • इस बार के चुनाव में 90 करोड़ वोटर्स होंगे जबकि पिछली बार 81.45 करोड़ वोटर्स थेः सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त
  • परीक्षा, त्योहारों और कटाई के मौसम को ध्यान में रखकर चुनाव की तारीख पर फैसला किया गया हैः सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त
  • चुनाव के मद्देनजर सभी राज्यों के सचिवों की राय ली गई। इसके अलावा हमने गृह मंत्रालय और रेलवे के साथ भी बैठक कीः सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त

2019 लोकसभा चुनाव | यहां देखिए चुनाव आयोग की पूरी प्रेस कांफ्रेंस

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे