जेटली से मिले प्रकाश पंत, जानिए उत्तराखंड के लिए क्या मांगा ?

  1. Home
  2. Country

जेटली से मिले प्रकाश पंत, जानिए उत्तराखंड के लिए क्या मांगा ?

नई दिल्ली [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की। इस दौरान पंत ने जेटली से उत्तराखण्ड से सम्बन्धित बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा एवं उनके समाधान हेतु अनुरोध किया। पंत ने जेटली से मालपा में हुए दैवीय आपदा से तबाही


नई दिल्ली [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की। इस दौरान पंत ने जेटली से उत्तराखण्ड से सम्बन्धित बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा एवं उनके समाधान हेतु अनुरोध किया। पंत ने जेटली से मालपा में हुए दैवीय आपदा से तबाही की विस्तृत जानकारी दी तथा केन्द्र सरकार से अपेक्षित सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से इन बिंदुओं पर की चर्चा –

  • नीति आयोग के अन्तर्गत एक नई औद्योगिक नीति बनाये जाये के साथ ट्रांसपोर्ट सब्सिडी को सम्मिलित किया जाए I
  • राज्य के बाह्य सहायतित परियोजनाओं के सम्बन्ध में केन्द्र द्वारा संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में बनाई गई समिति के पास राज्य की अनेक योजनायें लम्बित हैं, उन्हें यथाशीघ्र निस्तारित कराया जाय।
  • एस0पी0ए0 के अन्तर्गत राज्यों के लिये 9000 करोड़ की विन्डो खोली गई है, इसमें उत्तराखण्ड को भी प्रोजैक्ट प्रदान किये जायें।
  • 2013-14 में आई भीषण आपदा के उपरान्त हुये फ्लड प्रोटैक्शन वर्कस (बाढ़ नियंत्रण कार्य) सी0एस0एफ0आर0 की 300 करोड़ की देनदारियां हैं, उनकी यथाशीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाय।
  • उत्तराखण्ड में 2018 में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है। जिसके लिये लगभग 700 करोड़ की आवश्यकता है। खेलों के सफल आयोजन हेतु उक्त धनराशि उपलब्ध कराने तथा बी0आर0ओ0 द्वारा जिन सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, उन्हें तत्काल पूर्ण कराने हेतु विशेष आग्रह किया गया है।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे