उत्तराखंड | शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के तबादले, देखिए

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

उत्तराखंड | शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के तबादले, देखिए

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) शिक्षा विभाग ने बुधवार को 40 प्रधानाचार्यों समेत बड़ी संख्या में शिक्षकों व कार्मिकों के तबादले किए। प्रधानाचार्य पद पर सामान्य संवर्ग में अनिवार्य सुगम से दुर्गम में दो, महिला संवर्ग में दो, अनुरोध के आधार पर महिला संवर्ग में एक, सामान्य संवर्ग में अनिवार्य दुर्गम से सुगम में 20, महिला संवर्ग


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) शिक्षा विभाग ने बुधवार को 40 प्रधानाचार्यों समेत बड़ी संख्या में शिक्षकों व कार्मिकों के तबादले किए।

प्रधानाचार्य पद पर सामान्य संवर्ग में अनिवार्य सुगम से दुर्गम में दो, महिला संवर्ग में दो, अनुरोध के आधार पर महिला संवर्ग में एक, सामान्य संवर्ग में अनिवार्य दुर्गम से सुगम में 20, महिला संवर्ग में एक और अनुरोध के आधार पर सामान्य संवर्ग में 14 प्रधानाचार्यों के तबादले किए गए हैं।

सचिव विद्यालयी शिक्षा डा. आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि कुल पात्रता के 10 फीसदी कार्मिकों का तबादला किया जा रहा है। जिले और मंडल स्तर पर तबादला आदेश जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। विद्यालयी शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने बताया कि बृहस्पतिवार तक सभी तबादला आदेश जारी किए जा सकते हैं।

पदवार और श्रेणीवार तबादलों की संख्या

प्रधानाध्यापक

  • अनिवार्य स्थानांतरण
  • दुर्गम से सुगम-15
  • सुगम से दुर्गम-02

अनुरोध के आधार पर

  • स्वयं या पति-पत्नी के गंभीर रोगग्रस्त या विकलांगता-04
  • पति-पत्नी की सामान्य श्रेणी के स्थल-03

श्रेणीवार तबादलों की संख्या

  • मुख्य प्रशासनिक अधिकारी : 07 (सुगम से दुर्गम-02, अनुरोध-03, दुर्गम से सुगम- 02)
  • वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी : 15 (सुगम से दुर्गम-05, अनुरोध-03, दुर्गम से सुगम- 07)
  • प्रशासनिक अधिकारी : 07 (सुगम से दुर्गम-02, अनुरोध-02,दुर्गम से सुगम-03)
  • प्रधान सहायक : 14 (सुगम से दुर्गम-06, अनुरोध-01 व दुर्गम से सुगम- 07)
  • वरिष्ठ सहायक : 14 (दुर्गम से सुगम)
  • वरिष्ठ सहायक : 03 (अनुरोध)
  • वरिष्ठ सहायक : 07 (सुगम से दुर्गम)
  • कनिष्ठ सहायक : 10 (दुर्गम से सुगम)
  • कनिष्ठ सहायक : 02 (अनुरोध)
  • कनिष्ठ सहायक : 09 (सुगम से दुर्गम)

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost         

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे