जहरीली शराब कांड | त्रिवेंद्र और योगी सरकार पर प्रियंका गांधी का बड़ा हमला

  1. Home
  2. Country

जहरीली शराब कांड | त्रिवेंद्र और योगी सरकार पर प्रियंका गांधी का बड़ा हमला

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों से दोनों राज्यों में शोक की लहर दौड़ गयी है। अब तक 100 से ज्यादा लोगों की जान ले चुकी जहरीली शराब को लेकर कांग्रेस की नई महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने जहरीली शराब को


जहरीली शराब कांड | त्रिवेंद्र और योगी सरकार पर प्रियंका गांधी का बड़ा हमला

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों से दोनों राज्यों में शोक की लहर दौड़ गयी है। अब तक 100 से ज्यादा लोगों की जान ले चुकी जहरीली शराब को लेकर कांग्रेस की नई महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने जहरीली शराब को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।

प्रियंका ने कहा कि मैं यह जानकर स्तब्ध और बेहद दुखी हूं कि जहरीली शराब से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, कुशीनगर और कई गांवों में 100 से ज़्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है और मरने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।

जहरीली शराब कांड | त्रिवेंद्र और योगी सरकार पर प्रियंका गांधी का बड़ा हमला

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि दिल दहला देने वाली इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश सरकार की सरपरस्ती में अवैध शराब का इतना बड़ा कारोबार संचालित होता है यह कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि भाजपा सरकारों द्वारा अपराधियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी एवं मृतकों के परिजनों के लिए उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी का प्रावधान किया जायेगा। इतनी दुखद घटना के बारे में सुनकर मैं अत्यंत व्यथित हूं और शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करती हूं।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे