नागरिकता संशोधन कानून पर दिल्ली में बवाल, 14 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 144 लागू

  1. Home
  2. Country

नागरिकता संशोधन कानून पर दिल्ली में बवाल, 14 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 144 लागू

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बीते रविवार को जामिया नगर में हुए हिंसक प्रदर्शन और फिर सीलमपुर में हुए प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। वहीं गुरुवार को कुछ प्रदर्शनों के चलते कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं और कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति


नागरिकता संशोधन कानून पर दिल्ली में बवाल, 14 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 144 लागू

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बीते रविवार को जामिया नगर में हुए हिंसक प्रदर्शन और फिर सीलमपुर में हुए प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। वहीं गुरुवार को कुछ प्रदर्शनों के चलते कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं और कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है।

दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने आज शहर में होने वाले प्रदर्शनों के चलते दिल्ली के मेट्रो स्टेशन के निकास और प्रवेश द्वार बंद कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्टेशन, जसोला विहार स्टेशन, शाहीन बाग स्टेशन, मुनिर्का स्टेशन, लाल किला स्टेशन, जामा मस्जिद स्टेशन, चांदनी चौक स्टेशन, विश्वविद्यालय स्टेशन, पटेल चौक स्टेशन, लोक कल्याण मार्ग स्टेशन, उद्योग भवन स्टेशन, आईटीओ स्टेशन, प्रगति मैदान और खान मार्केट मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन नही रुकेगी।

इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने आज जगह-जगह होने वाले प्रदर्शनों के चलते लाल किले के आसपास के इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। इसके तहत प्रभावित इलाके में 4 से ज्यादा लोग एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकते।

नागरिकता संशोधन कानून पर दिल्ली में बवाल, 14 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 144 लागू

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे