उत्तराखंड | दीवाली के अगले दिन भी रहेगी छु्ट्टी, मुख्यमंत्री ने घोषित किया अवकाश

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | दीवाली के अगले दिन भी रहेगी छु्ट्टी, मुख्यमंत्री ने घोषित किया अवकाश

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट] उत्तराखंड में दिवाली के अगले दिन 8 नवंबर को भी अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आठ नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के आदेश दिए हैं। इस क्रम में अपर मुख्य सचिव (कार्मिक) ने सार्वजनिक अवकाश संबंधी आदेश जारी कर दिया है। इस दिन बैंकों, कोषागारों और उप कोषागारों में


देहरादून  [उत्तराखंड पोस्ट] उत्तराखंड में दिवाली के अगले दिन 8 नवंबर को भी अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आठ नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के आदेश दिए हैं। इस क्रम में अपर मुख्य सचिव (कार्मिक) ने सार्वजनिक अवकाश संबंधी आदेश जारी कर दिया है। इस दिन बैंकों, कोषागारों और उप कोषागारों में भी अवकाश रहेगा।

आपको बता दें कि सचिवालय संघ अध्यक्ष दीपक जोशी और महासचिव राकेश जोशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मुलाकात की और भैया दूज और गोवर्धन पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों से दोनों दिवसों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित होता आया है। संघ की मांग पर सीएम ने कार्मिक विभाग को आठ नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के आदेश दिए।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे