पढ़ें- पिथौरागढ़ में विधवा ने राष्ट्रपति से क्यों की इच्छा मृत्यु की मांग ?

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

पढ़ें- पिथौरागढ़ में विधवा ने राष्ट्रपति से क्यों की इच्छा मृत्यु की मांग ?

पिथौरागढ़ में एक विधवा ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। जाखनी वार्ड निवासी माधवी देवी ने कहा कि वह अपने दो बच्चों के साथ जाखनी में रहती हैं। उसी के पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के मकान में आने-जाने का रास्ता नहीं है। यह व्यक्ति उसकी जमीन से अपने मकान


पिथौरागढ़ में एक विधवा ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। जाखनी वार्ड निवासी माधवी देवी ने कहा कि वह अपने दो बच्चों के साथ जाखनी में रहती हैं। उसी के पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के मकान में आने-जाने का रास्ता नहीं है। यह व्यक्ति उसकी जमीन से अपने मकान के लिए रास्ता बनाना चाहता है।
इसके लिए वह उस पर दबाव बना रहा है। महिला के अनुसार उसका पड़ोसी कई बार उसके साथ अभद्र व्यवहार हो चुका है। इसकी शिकायत उसने स्थानीय प्रशासन, मुख्यमंत्री और महिला आयोग से भी की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
महिला ने कहा है कि किसी स्तर से उसके मामले में कोई सुनवाई नहीं होने से वह डरी हुई है कि उसके साथ कुछ भी हो सकता है। माधवी देवी के अनुसार उसके पास अब राष्ट्रपति को पत्र लिखने के अलावा और कोई चारा नहीं है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे