बहुमत का पता नहीं, मुख्यमंत्री तलाश रही BJP, दौड़ में हैं ये नेता !

  1. Home
  2. Dehradun

बहुमत का पता नहीं, मुख्यमंत्री तलाश रही BJP, दौड़ में हैं ये नेता !

चुनावी नतीजों से पहले ही भाजपा को पूरा भरोसा है कि जनता उसे पूर्ण बहुमत देगी। शायद यही वजह है कि बिना सीएम के चेहरे के चुनाव लड़ने वाली भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अब उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के चेहरे की तलाश शुरू कर दी है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक


चुनावी नतीजों से पहले ही भाजपा को पूरा भरोसा है कि जनता उसे पूर्ण बहुमत देगी। शायद यही वजह है कि बिना सीएम के चेहरे के चुनाव लड़ने वाली भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अब उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के चेहरे की तलाश शुरू कर दी है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक पार्टी सीएम पद की दौड़ में शामिल पांच दावेदारों के नाम पर कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया ले रही है। सूत्रों के मुताबिक अब पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी और भगत सिंह कोश्यारी के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह रावत और सतपाल महाराज के बारे में जानकारी मांगी है कि इनकी चुनावों में क्या भूमिका रही। किस नेता ने कितनी रैलियां कीं और पार्टी को जिताने के लिए अपने क्षेत्र के बाहर कितनी सक्रियता दिखाई। सूत्रों की मानें तो शाह सिर्फ प्रदेश नेतृत्व पर ही निर्भर नहीं हैं। वह बाहरी स्रोतों की भी राय जान रहे हैं।

बहुमत का पता नहीं, मुख्यमंत्री तलाश रही BJP, दौड़ में हैं ये नेता !

पार्टी का खंडूरी और कोश्यारी के नाम पर राय लेना इसलिए चौंकता है क्योंकि भाजपा के कई बड़े नेता मुख्यमंत्री के सवाल पर कई बार इस बात को कहते सुने गए हैं कि मुख्यमंत्री विधायकों में से ही चुना जाएगा।

हालांकि इससे पहले ये बात अहम है कि अभी चुनावी नतीजे घोषित नहीं हुए हैं और ये तो तय 11 मार्च को ही होगा कि सरकार भाजपा की बनेगी भी या नहीं।

बहुमत छोड़िए, क्या इन सीटों पर जमानत बचा पाएंगे BJP उम्मीदवार ?

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे