लोस चुनाव | EVM में कैद हुई इन दिग्गजों की किस्मत, 23 मई को आएंगे नतीजे

  1. Home
  2. Loksabha Elections 2019

लोस चुनाव | EVM में कैद हुई इन दिग्गजों की किस्मत, 23 मई को आएंगे नतीजे

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया। देश के 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग का सिलसिला शुरू हो गया था। इन दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद | पहले चरण में जिन दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद


लोस चुनाव | EVM में कैद हुई इन दिग्गजों की किस्मत, 23 मई को आएंगे नतीजे

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्‍त हो गया। देश के 18 राज्‍यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग का सिलसिला शुरू हो गया था।

इन दिग्‍गजों की किस्‍मत ईवीएम में कैद | पहले चरण में जिन दिग्‍गजों की किस्‍मत ईवीएम में कैद हो गई उनमें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा के साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह शामिल हैं।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (नागपुर), असदुद्दीन ओवैसी (हैदराबाद), अजित सिंह (मुजफ्फरनगर), वीके सिंह (गाजियाबाद), डॉ. महेश शर्मा (गौतमबुद्धनगर), जयंत चौधरी (बागपत), चिराग पासवान (जमुई) शामिल हैं। हिंदुस्तानी अवाम मार्चा (हम) के प्रमुख व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (गया) भी शामिल हैं।

लोस चुनाव | EVM में कैद हुई इन दिग्गजों की किस्मत, 23 मई को आएंगे नतीजे

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना 23 मई को होनी है, ऐसे में पहले चरण की 91 सीटों के उम्मीदवारों को नतीजों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे