भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प, पेट्रोलिंग को लेकर हुई धक्कामुक्की
लद्दाख (उत्तराखंड पोस्ट) भारत और चीन के सैनिकों के बीच एक बार फिर झड़प की खबर सामने आई है। देर शाम लद्दाख में पेंगोंग झील के पास भारतीय और चीनी सैनिकों में पेट्रोलिंग को लेकर कल टकराव हुआ। दोनों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। इसके बाद देर शाम दोनों देशों के ब्रिगेडियर स्तर की बातचीत

लद्दाख (उत्तराखंड पोस्ट) भारत और चीन के सैनिकों के बीच एक बार फिर झड़प की खबर सामने आई है। देर शाम लद्दाख में पेंगोंग झील के पास भारतीय और चीनी सैनिकों में पेट्रोलिंग को लेकर कल टकराव हुआ। दोनों के बीच धक्कामुक्की भी हुई।
इसके बाद देर शाम दोनों देशों के ब्रिगेडियर स्तर की बातचीत के बाद मामला सुलझा। जानकारी के मुताबिक घटना के बाद दोनों पक्षों ने अपने अपने इलाके में सैनिकों की संख्या बढ़ा दी।
बता दें कि साल 2017 में इसी जगह के आसपास भारतीय और चीनी सैनिकों में जमकर मारपीट हुई थी। बताया गया कि पेट्रोलिंग के दौरान भारतीय जवानों का सामना चीन के पीपल्स लिब्रेशन आर्मी के सैनिकों से हुआ। इसी दौरान दोनों देशों के सैनिकों बहस के बाद धक्का मुक्की शुरू हो गई।
Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे