8 रन बनाते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगे रोहित शर्मा, कोहली भी रह जाएंगे पीछे

  1. Home
  2. Sports

8 रन बनाते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगे रोहित शर्मा, कोहली भी रह जाएंगे पीछे

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) रविवार तीन नवंबर बांग्लादेश के खिलाफ से शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली ने आराम करने का फैसला किया है। इसके चलते टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है। इस T-20 सीरीज में रोहित शर्मा के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड


8 रन बनाते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगे रोहित शर्मा, कोहली भी रह जाएंगे पीछे

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) रविवार तीन नवंबर बांग्लादेश के खिलाफ से शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली ने आराम करने का फैसला किया है। इसके चलते टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है।

इस T-20 सीरीज में रोहित शर्मा के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने का मौका होगा। दरअसल, विराट कोहली इस समय टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले नंबर पर हैं। उनके नाम 72 मैचों में 2450 रन दर्ज हैं। इनमें उनका औसत 50 का है, जबकि स्ट्राइक रेट 135.28 का है। कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 22 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 90 रन है।

रोहित शर्मा इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने 98 टी-20 मैच में 2443 रन बनाए हैं और इस सीरीज में 8 रन बनाते ही वह कप्तान कोहली को पीछे छोड़ देंगे। टी-20 में रोहित का सर्वोच्च स्कोर 118 रन है। रोहित ने इस प्रारूप में रिकॉर्ड 4 शतक लगाए हैं। उनके बल्ले से 17 अर्धशतक भी निकले हैं। इस दौरान रोहित शर्मा की औसत 32.14 की रही, जबकि स्ट्राइक रेट 136.55 का।

8 रन बनाते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगे रोहित शर्मा, कोहली भी रह जाएंगे पीछे

रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में सबसे पहले 2500 रनों का आंकड़ा छूने से भी महज 57 रन ही दूर हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा ने अभी तक टी-20 क्रिकेट में 98 मैच खेले हैं.। दो मैच और खेलते ही रोहित इस प्रारूप में सबसे पहले 100 टी-20 मैच खेलने का भारतीय रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे