बागेश्वर को सौगात, 160 करोड़ की 44 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Bageshwar

बागेश्वर को सौगात, 160 करोड़ की 44 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा आज जनपद बागेश्वर में कुल 15806.01 लाख की 44 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें विधान सभा कपकोट के 18 एवं बागेश्वर की कुल 26 योजनाएं हैं। जिनमें 12141.40 लाख की कुल 25 योजनओ का लोकार्पण एवं 3664.61 लाख की 19 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।


बागेश्वर को सौगात, 160 करोड़ की 44 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा आज जनपद बागेश्वर में कुल 15806.01 लाख की 44 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें विधान सभा कपकोट के 18 एवं बागेश्वर की कुल 26 योजनाएं हैं। जिनमें 12141.40 लाख की कुल 25 योजनओ का लोकार्पण एवं 3664.61 लाख की 19 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।  जिसमें उर्जा विभाग पिटकुल की 104 करोड़ की 132/33 केवी जीआईएस उप संस्थान बागेश्वर का भी लोकार्पण किया गया।

उल्लेखनीय हैं कि जनपद बागेश्वर में निर्मित 132/33 केवी जीआईएस कुमांऊ की प्रथम उपसंस्थान हैं। उपसंस्थान के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र द्वारा इस बात पर बधाई दी गयी कि जनपद बागेश्वर का यह उपकेंद्र एक अनुरक्षण उपकेंद्र हैं जिसे रिमोर्ट कंट्रोल तकनीक से जोडा गया हैं, जिससे  ने केवल बागेश्वर से बल्कि देहरादून से भी कंट्रोल किया जा सकेंगा। इस तकनीक से यह भी पता चल सकता हैं कि जनपद के किस क्षेत्र में विद्युत तार टूटे हुए हैं जिनका तत्काल रूप में सुधारीकरण किया जा सकेंगा।

बागेश्वर को सौगात, 160 करोड़ की 44 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

उन्होंने कहा कि इस संस्थान के ऊर्जाकृत हो जाने से 132 केवी उपकेंद्र अल्मोंडा की अधिभारिता कम होगी साथ 33 केवी लाईनों की लंबाई कम हुई हैं, जिससे वर्शा एवं बर्फबारी के कारण ब्रेक डाउन में भी कमी आयेगी। उन्होंने कहा कि इसके संचालित होने से जनपदवासियां को लो-वोल्टेज से भी निजात मिलेगी साथ ही 24 घंट बिजली उपलब्ध हो पायेगी।

Youtube  http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे