कोरोना वायरस से भारत में दूसरी मौत, दिल्ली में महिला ने तोड़ा दम

  1. Home
  2. Country

कोरोना वायरस से भारत में दूसरी मौत, दिल्ली में महिला ने तोड़ा दम

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारत में कोरोना वायरस से कर्नाटक में हुई एक 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद दिल्ली में भी एक 69 साल की महिला ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। महिला दिल्ली के जनकपुरी इलाके की रहने वाली थी। कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद 69 वर्षीय महिला को दिल्ली के


कोरोना वायरस से भारत में दूसरी मौत, दिल्ली में महिला ने तोड़ा दम

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारत में कोरोना वायरस से कर्नाटक में हुई एक 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद दिल्ली में भी एक 69 साल की महिला ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। महिला दिल्ली के जनकपुरी इलाके की रहने वाली थी।

कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद 69 वर्षीय महिला को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महिला डायबिटीज और हाइपरटेंशन से भी पीड़ित थी। मृतक महिला का बेटा हाल ही में विदेश से लौटा था।

कोरोना वायरस से भारत में दूसरी मौत, दिल्ली में महिला ने तोड़ा दमकोरोना वायरस के पीड़ितों की संख्या जहां गुरुवार को कोरोना पीड़ितों की संख्या 75 थी, वहीं शुक्रवार को यह बढ़कर82 हो गई। बताया जा रहा है कि यह संख्या अभी और बढ़ने के अनुमान हैं। हालांकि केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार भी कोरोना से निपटने के हर संभव प्रयास कर रही हैं लेकिन मरीजों की संख्या में कमी नहीं हो रही है।तेजी से फैल रहे इस वायरस को रोकने के लिए कई राज्यों ने स्कूलों, कॉलेजों, सिनेमाघरों को बंद कर दिया है और ज्यादातर सार्वजनिक कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost           

 

 

 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे