देश के TOP 10 पुलिस स्टेशनों की लिस्ट जारी, जानिए उत्तराखंड का क्या है हाल ?

  1. Home
  2. Country

देश के TOP 10 पुलिस स्टेशनों की लिस्ट जारी, जानिए उत्तराखंड का क्या है हाल ?

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) गृह मंत्रालय ने देश के टॉप 10 पुलिस स्टेशनों की लिस्ट जारी की है। अपराधों के मामले में अन्य राज्यों की अपेक्षा शांत रहने वले अपने उत्तराखंड का एक भी थाना इस लिस्ट में जगह नहीं बना पाया। देश में सबसे अच्छा काम करने वाले पुलिस स्टेशनों की लिस्ट में पहले


देश के TOP 10 पुलिस स्टेशनों की लिस्ट जारी, जानिए उत्तराखंड का क्या है हाल ?

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) गृह मंत्रालय ने देश के टॉप 10 पुलिस स्टेशनों की लिस्ट जारी की है। अपराधों के मामले में अन्य राज्यों की अपेक्षा शांत रहने वले अपने उत्तराखंड का एक भी थाना इस लिस्ट में जगह नहीं बना पाया।

देश में सबसे अच्छा काम करने वाले पुलिस स्टेशनों की लिस्ट में पहले नंबर पर अंडमान निकोबार द्वीप समूह राज्य का अबेरदीन थाना है।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह के बाद दूसरे स्थान पर गुजरात, तीसरे स्थान पर मध्य प्रदेश, चौथे स्थान पर तमिलनाडु, पांचवें स्थान पर अरुणाचल प्रदेश, छठे स्थान पर दिल्ली, सातवें स्थान पर राजस्थान, आठवें स्थान पर तेलंगाना, नौवें स्थान पर गोवा और दसवें स्थान पर मध्य प्रदेश है।

देश के TOP 10 पुलिस स्टेशनों की लिस्ट जारी, जानिए उत्तराखंड का क्या है हाल ?

थाने की परफॉर्मेंस को नापने के लिए तीन चीज़ों को आधार बनाया गया है। पहला प्रॉपर्टी ऑफेंस यानी कि संपत्ति से जुड़े अपराध, दूसरा महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध और तीसरा समाज के दबे-कुचले वर्गों के ख़िलाफ़ होने वाले अपराध जिन थानों में ऐसे मामले कम पाए गए हैं उन्हें सबसे बढ़िया थाना माना गया है।

सभी राज्यों से कुल 15,579 पुलिस स्टेशन का चुनाव किया गया था। इसमें लोगों से भी थाना के बारे में फीडबैक लिया गया था। पहले फेज़ में सभी राज्यों से तीन थानों का चुनाव किया गया, जिसमें लगभग 750 पुलिस थाने चुने गए। बाद में दिल्ली और अन्य सभी राज्यों से दो-दो थानों का चुनाव किया गया और आख़िर में सभी केंद्र प्रशासित प्रदेशों से एक-एक थाने का चुनाव किया गया।

अगले फ़ेज़ में कुल 79 पुलिस स्टेशनों का चुनाव किया गया, आख़िरी चरण में कुल 19 पुलिस स्टेशनों का चुनाव किया गया था।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे