उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट | देखिए 10वीं और 12वीं के टॉपर की सूची

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट | देखिए 10वीं और 12वीं के टॉपर की सूची

रामनगर (नैनीताल) [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] उत्तराखंड बोर्ड हाई स्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम एकसाथ घोषित हो गया है। 12वीं का रिजल्ट जहां 78.89 प्रतिशत रहा वहीं, 10वीं का रिजल्ट 73.67 प्रतिशत रहा। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट 10वीं में कुल पास प्रतिशत 73.67 रहा जिसमें


रामनगर (नैनीताल) [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] उत्तराखंड बोर्ड हाई स्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम एकसाथ घोषित हो गया है। 12वीं का रिजल्ट जहां 78.89 प्रतिशत रहा वहीं, 10वीं का रिजल्ट 73.67 प्रतिशत रहा। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट

10वीं में कुल पास प्रतिशत 73.67 रहा जिसमें छात्राओं का 78.51 जबकि छात्रों का 68.76 पास प्रतिशत रहा। हाई स्कूल में एमपीआईसी विजयनगर रुद्रप्रयाग की छात्रा आइशा ने 98.40 फीसदी अंकों से साथ टॉप किया है। दूसरे नंबर पर हर्षवर्धन वर्मा रहे जो जसपुर के हैं, उन्होंने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। पिथौरागढ़ जिले में सबसे ज्यादा 88 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

10वीं के टॉप 5 छात्र-

  • कु. आइशा- गौरी मेमोरियल पब्लिक स्कूल अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग- 492/500 (98.40%)
  • हर्षवर्धन वर्मा- RLS CHAUHAN SVMIC जसपुर, उधम सिंह नगर- 491/500 (98.20%)
  • अजय विक्रम सिंह बिष्ट- SUMAN GRAMMAR HSS बड़कोट, उत्तरकाशी- 488/500 (97.60%)
  • कु. मेघा-  गौरी मेमोरियल पब्लिक स्कूल विजयनगर, रुद्रप्रयाग- 487/500 (97.40%)
  • कु. निकिता- MGG SVMIC बेलानी, रुद्रप्रयाग- 487/500 (97.40%)
  • हर्ष कुमार शर्मा- RLS CHAUHAN SVMIC जसपुर, उधम सिंह नगर- 486/500 (97.20%)

वहीं 12वीं में 78.89 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। छात्राओं का पास परसेंट 82.07 जबकि छात्रों का 75.56 प्रतिशत रहा है। बागेश्वर जिला इसमें सबसे आगे है। इंटर में श्रीकोट गंगनाली के आदित्य घिल्डियाल ने 95 फीसदी अंक लेकर टॉप किया है जबकि जयपुर उधम सिंह नगर के अाकाशदीप वत्सल 94.80 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। छात्राओं में हरिद्वार भेल रानीपुर की मेघा 94.20 प्रतिशत अंकों को साथ टॉप पर रही हैं।

12वीं के टॉप 5 छात्र-

  • आदित्य घिल्डियाल- S.V.M.I.C श्रीकोट गंगनाली पौड़ी- 475/500 (95%)
  • आकाशदीप वत्सल- RLS CHAUHAN SVMIC जसपुर उधम सिंह नगर- 474/500 (94.80%)
  • कु. मेघा- SVMIC SECTOR-2 भेल रानीपुर हरिद्वार- 471/500 (94.20%)
  • कु. आयुषी पेटवाल- SVMIC कोटी भानियावाला देहरादून- 469/500 (93.80%)
  • कु. स्वलेहा- SVMIC SECTOR-2 भेल रानीपुर हरिद्वार- 467/500 (93.40%)
  • यश कुमार- उदयराज हिंदू IC काशीपुर उधम सिंह नगर- 467/500 (93.40%)

10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट 1-  2- 3-

 

बोर्ड रिजल्ट | 10वीं और 12वीं के टॉपर छात्रों को सम्मानित करेंगे शिक्षा मंत्री

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे