यहां होटल से चल रहा था सेक्स रैकेट, छापे में 4 लड़कियां और एक युवक गिरफ्तार

  1. Home
  2. Country

यहां होटल से चल रहा था सेक्स रैकेट, छापे में 4 लड़कियां और एक युवक गिरफ्तार

बोधगया (उत्तराखंड पोस्ट) भगवान बुद्ध की नगरी कहे जाने वाले बोधगया में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां पर पुलिस ने छापा मारकर एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने 4 लड़कियों और एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गया पुलिस ने सूचना पर होटल


यहां होटल से चल रहा था सेक्स रैकेट, छापे में 4 लड़कियां और एक युवक गिरफ्तार

बोधगया (उत्तराखंड पोस्ट) भगवान बुद्ध की नगरी कहे जाने वाले बोधगया में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां पर पुलिस ने छापा मारकर एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने 4 लड़कियों और एक युवक को भी गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार गया पुलिस ने सूचना पर होटल बोधगया रीजेंसी में छापेमारी की और सेक्स रैकेट का खुलासा किया। इस सेक्स रैकेट में शामिल 4 लड़कियां और 1 लड़के को पुलिस ने होटल से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि जिस वक्त उन्होंने होटल में छापेमारी की वहां पर एक कमरे में 4 युवक मौजूद थे, मगर उनमें से तीन फरार होने में सफल रहे और एक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इस पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार तीन युवकों की तलाश की जा रही है।

यहां होटल से चल रहा था सेक्स रैकेट, छापे में 4 लड़कियां और एक युवक गिरफ्तार

सेक्स रैकेट में इस्तेमाल किए जाने वाले पांच वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है जिसमें 4 गाड़ियां और एक मोटरसाइकिल शामिल है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे