पढ़ें- ‘शक्तिमान’ पार्क के उद्घाटन से CM रावत ने क्यों किया इंकार ?

  1. Home
  2. Dehradun

पढ़ें- ‘शक्तिमान’ पार्क के उद्घाटन से CM रावत ने क्यों किया इंकार ?

देहरादून में रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस के घोड़े शक्तिमान की याद में बनाए गए शक्तिमान पार्क का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री हरीश रावत को शक्तिमान की प्रतिमा का अनावरण करना था, लेकिन रावत ने प्रतिमा का लोकार्पण और शक्तिमान के नाम पर बनाए गए पार्क का उद्घाटन करने से मना कर दिया। हरीश रावत


देहरादून में रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस के घोड़े शक्तिमान की याद में बनाए गए शक्तिमान पार्क का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री हरीश रावत को शक्तिमान की प्रतिमा का अनावरण करना था, लेकिन रावत ने प्रतिमा का लोकार्पण और शक्तिमान के नाम पर बनाए गए पार्क का उद्घाटन करने से मना कर दिया। हरीश रावत ने कहा कि वह शक्तिमान के मामले पर राजनीति नहीं करना चाहते हैं। शक्तिमान की प्रतिमा और पार्क पर अगली सरकार फैसला लेगी।

देहरादून में शक्तिमान की प्रतिमा पुलिस लाइन और विधानसभा के पास लगाई गई है। मुख्यमंत्री रावत के इंकार के बाद पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों ने ही पार्क का उद्घाटन किया औऱ प्रतिमा का अनावरण किया।

गौरतलब है कि पुलिस का यह इंस्पेक्टर रैंक का घोडा शक्तिमान 14 मार्च को बीजेपी की सरकार विरोधी रैली के दौरान घायल हो गया था, काफी इलाज के बाद भी 20 अप्रैल को उसकी दुःखद मौत हो गई थी। जिसके बाद दून पुलिस ने घोड़े शक्तिमान की याद में पुलिस लाइन में शक्तिमान पार्क बनाया है। शक्तिमान पार्क में लगी मूर्ति  डेढ़ महीने में बनकर तैयार हुई है। उत्तरकाशी के रहने वाले एक मूर्तिकार ने शक्तिमान  की मूर्ति बनाई है, जिसकी लागत एक लाख रुपए आई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे