‘शक्तिमान’ के दोषियों को उसी तरह से सजा मिलनी चाहिए : मेनका गांधी

  1. Home
  2. Country

‘शक्तिमान’ के दोषियों को उसी तरह से सजा मिलनी चाहिए : मेनका गांधी

केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने उत्तराखंड पुलिस के घोड़े ‘शक्तिमान’ की मौत पर दोषियों को सजा देने की मांग की है। मेनका ने कहा कि वह (शक्तिमान) आम घोड़ा नहीं था, पुलिस की ड्यूटी पर था। जिसने भी उसकी टांग तोड़ी थी, मान लो उसने एक पुलिस ऑफिसर की टांग तोड़ी है, तो उसी तरीके


‘शक्तिमान’ के दोषियों को उसी तरह से सजा मिलनी चाहिए : मेनका गांधी

‘शक्तिमान’ के दोषियों को उसी तरह से सजा मिलनी चाहिए : मेनका गांधीकेन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने उत्तराखंड पुलिस के घोड़े ‘शक्तिमान’ की मौत पर दोषियों को सजा देने की मांग की है। मेनका ने कहा कि वह (शक्तिमान) आम घोड़ा नहीं था, पुलिस की ड्यूटी पर था। जिसने भी उसकी टांग तोड़ी थी, मान लो उसने एक पुलिस ऑफिसर की टांग तोड़ी है, तो उसी तरीके से उसे सजा मिलनी चाहिए। मेनका ने कहा कि पूरी दुनिया में जो भी पुलिस की ड्यूटी कर रहा है, चाहे वह चूहा ही क्यों ना हो, वो माना जाता है कि वो पुलिस अधिकारी है, वैसे ही ये बेचारा घोड़ा (शक्तिमान) पुलिस की ड्यूटी कर रहा था।
गौरतलब है कि उत्तराखंड पुलिस का घोड़े ‘शक्तिमान’ देहरादून में भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान घायल हो गया था और उसकी टांग टूट गई थी। जिसके आरोप में मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी को गिरफ्तार भी किया गया था, जो अभी इस मामले में जमानत पर बाहर हैं। जोशी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह शक्तिमान पर लाठी बरसाते हुए देखे गए थे।
शक्तिमान का देहरादून में ईलाज भी हुआ और उसे कृत्रिम टांग लगाकर खड़ा करने का प्रयास भी किया गया था, लेकिन हाल ही में शक्तिमान की हालत बिगड़ गई थी और उसकी मौत हो गई।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे