शंकराचार्य ने BJP से पूछा-अब तो केंद्र में सरकार है, क्यों नहीं बनाते राम मंदिर ?

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

शंकराचार्य ने BJP से पूछा-अब तो केंद्र में सरकार है, क्यों नहीं बनाते राम मंदिर ?

हरिद्वार पहुंचे शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने एक बार फिर से अयोध्या में राम मंदिर को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और घटक दल राम मंदिर क्यों नहीं बनाते अब तो केंद्र में उनकी सरकार है। साथ ही उन्होंने कहा कि राम जन्म भूमि (अयोध्या) में केवल राम मंदिर


शंकराचार्य ने BJP से पूछा-अब तो केंद्र में सरकार है, क्यों नहीं बनाते राम मंदिर ?

शंकराचार्य ने BJP से पूछा-अब तो केंद्र में सरकार है, क्यों नहीं बनाते राम मंदिर ?हरिद्वार पहुंचे शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने एक बार फिर से अयोध्या में राम मंदिर को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और घटक दल राम मंदिर क्यों नहीं बनाते अब तो केंद्र में उनकी सरकार है। साथ ही उन्होंने कहा कि राम जन्म भूमि (अयोध्या) में केवल राम मंदिर बने। मस्जिद नहीं बननी चाहिए। दोनों बने तो विवाद होगा। कभी मस्जिद में अजान होगी तो कभी मंदिर में घंटा बजेगा। ये किसी पक्ष को बर्दाश्त नहीं होगा। भाजपा राम को आदर्श पुरुष मानती है भगवान नहीं।

तब बन जाता राम मंदिर | शंकराचार्य ने कहा कि यदि यह लोग (संघ से जुड़े लोग) विवाद को जन्म नहीं देते तो कांग्रेस प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की ओर से मंदिर के लिए अधिग्रहण की गई 65 एकड़ भूमि पर मंदिर बन भी जाता। लेकिन मामला कोर्ट में चले जाने और कोर्ट से जन्मभूमि को दोनों वर्गों को दिए जाने पर विवाद हो गया है। उसके बाद से मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया।

गंगा का अपमान | शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने गंगा जल की बिक्री को गंगा का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि धर्म इसे बर्दाश्त नहीं करेगा क्योंकि प्लास्टिक की कैनी की कीमत तय हो सकती है। लेकिन गंगाजल की कीमत तय नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि गंगाजल की एक-एक बूंद बहुमूल्य है। उन्होंने सवाल उठाया कि गंगा इस समय प्रदूषित है। पहले गंगा को स्वच्छ करने की सोचें। ऐसे आश्रमों को हटाए जाने चाहिए जो गंगा को प्रदूषित करते हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे