उत्तराखंड के इस जिले में आज है साप्ताहिक बंदी, जानिए क्या-क्या है खुला

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड के इस जिले में आज है साप्ताहिक बंदी, जानिए क्या-क्या है खुला

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नही ले रही है। लगातार बढ़ते मामलों को देखकर प्रदेश की राजधानी देहरादून में आज साप्ताहिक बंदी रहेगी। जिले में आज बाजार औऱ व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को छोड़ कर बांकी सब खुला रहेगा। वहीं, सोमवार से पुरानी व्यवस्था फिर से लागू हो जाएगी। आदेशों का उल्लंघन करने वालों


उत्तराखंड के इस जिले में आज है साप्ताहिक बंदी, जानिए क्या-क्या है खुला

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नही ले रही है। लगातार बढ़ते मामलों को देखकर प्रदेश की राजधानी देहरादून में आज साप्ताहिक बंदी रहेगी। जिले में आज बाजार औऱ व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को छोड़ कर बांकी सब खुला रहेगा। वहीं, सोमवार से पुरानी व्यवस्था फिर से लागू हो जाएगी। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

क्या- क्या खुलेगा –  पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर, डेयरी, गैस एजेंसी, टिफिन सर्विस, लाइसेंसधारक मीट-मछली की दुकानें, औद्योगिक इकाइयां और अस्पतालों की ओपीडी खुली रहेगी।
बेकरी और होम डिलीवरी सेवा का संचालन सुबह सात से रात आठ बजे तक होगा। इसके अलावा विक्रम, ऑटो, सिटी बसें भी चलेंगी। वहीं, लोग मॉर्निंग वॉक भी कर सकेंगे।
साप्ताहिक बंदी के दौरान क्या काम होगा ?
रविवार को नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत की ओर से वार्डों को सैनिटाइज किया जाएगा। साप्ताहिक बंदी के दौरान निर्माण कार्य एवं औद्योगिक इकाइयों भी संचालित होंगी।
बाजारों की साप्ताहिक बंदी तय – शनिवार को जिले के बाजारों की साप्ताहिक बंदी के दिन भी तय कर दिए।

क्षेत्र   –    साप्ताहिक बंदी
नगर निगम देहरादून, छावनी परिषद गढ़ी कैंट व क्लेमेंटटाउन  –  रविवार
नगर निगम ऋषिकेश के सभी बाजार –   बृहस्पतिवार
डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र के बाजार  –  रविवार
मसूरी नगर पालिका क्षेत्र के बाजार  –   बुधवार
विकासनगर, हरबर्टपुर व सहसपुर के बाजार –    शनिवार
चकराता क्षेत्र के सभी बाजार   –   बुधवार
कालसी-साहिया क्षेत्र के बाजार  –  शनिवार
त्यूनी क्षेत्र के बाजार  –    रविवार

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे