नैनीताल | दुकानें सुबह 7 से 10 बजे तक ही खुलेंगी, इन चीजों पर कोई प्रतिबंध नहीं

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

नैनीताल | दुकानें सुबह 7 से 10 बजे तक ही खुलेंगी, इन चीजों पर कोई प्रतिबंध नहीं

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस की रोकथाम एंव प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रदेश में लॉककडाउन घोषित है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान जनपद में आवश्यक सेवाएं यथा-डीज़ल, पेट्रोल, गैस, सब्ज़ी, राशन एंव खाद्य पदार्थों की आपूर्ति सुचारु रखने हेतु सम्बंधित सामग्रियों का परिवहन करने वाले वाहनों को लॉक डाउन के प्रतिबंध


नैनीताल | दुकानें सुबह 7 से 10 बजे तक ही खुलेंगी, इन चीजों पर कोई प्रतिबंध नहीं

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस की रोकथाम एंव प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रदेश में लॉककडाउन घोषित है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान जनपद में आवश्यक  सेवाएं यथा-डीज़ल, पेट्रोल, गैस, सब्ज़ी, राशन एंव खाद्य पदार्थों की आपूर्ति सुचारु रखने हेतु सम्बंधित सामग्रियों का परिवहन करने वाले वाहनों को लॉक डाउन के प्रतिबंध से व्यवधान रहित रखा गया है।

जिलाधिकारी बंसल ने कहा कि दुकानें प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक खोली जाएंगी। दुकानों से खाद्य सामग्री की खरीद-फरोख्त निर्धारित समय पर ही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी सस्ता गल्ला दुकानें भी निर्धारित समय प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक ही खुलेंगी। उन्होंने पुलिस, राजस्व, खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

बंसल ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान समस्त पेट्रोल-डीज़ल पम्प प्रतिबन्ध से मुक्त रहेंगे। आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति से जुड़े खाद्यान्न  क्रय संस्थान, गौदाम, खाद्य पदार्थों का परिवहन कर रहे वाहन, प्लांट, मिल के साथ ही तैनात कार्मिक कार्यों के संपादन अवधि में लॉक डाउन के प्रतिबन्ध से मुक्त रहेंगे।

लॉकडाउन | दिल्ली में फंसे उत्तराखंड के लोगों को घर पहुंचाएगी त्रिवेंद्र सरकार, इस नंबर पर करें फोन

उन्होंने आवश्यक कार्यों के संपादन में तैनात कार्मिकों, उपभोक्ताओं को एडवाईजरी के अनुसार पर्याप्त सोशल डिस्टनसिंग (सामाजिक दूरी) बनाए रखने एंव सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, साथ ही कोरोना महामारी के दृष्टिगत समय-समय पर जारी एडवाईजरी व लॉक डाउन का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड | नोट कर लें ये नंबर, अगर खांसी, जुकाम, बुखार हो तो तुरंत इस नंबर पर फोन करें

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे