उत्तराखंड में बदला मौसम का बदला मिजाज, केदारनाथ में हुई बर्फबारी, फिजा में घुली ठंडक

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Rudraprayag

उत्तराखंड में बदला मौसम का बदला मिजाज, केदारनाथ में हुई बर्फबारी, फिजा में घुली ठंडक

रूद्रप्रयाग (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) 1 अक्टूबर को मानसून के विदाई लेने के बाद उत्तराखंड में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। चारधाम और पिथौरागढ़ की ऊंची वादियों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। वहीं मैदानी इलाकों में सुबह-शाम को मौसम में ठंडक का अहसास होने लगा है। मौसम में ठंड होने के साथ ही लोग सुबह-शाम गर्म कपड़ों


उत्तराखंड में बदला मौसम का बदला मिजाज, केदारनाथ में हुई बर्फबारी, फिजा में घुली ठंडक

रूद्रप्रयाग (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) 1 अक्टूबर को मानसून के विदाई लेने के बाद उत्तराखंड में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। चारधाम और पिथौरागढ़ की ऊंची वादियों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। वहीं मैदानी इलाकों में सुबह-शाम को मौसम में ठंडक का अहसास होने लगा है।

मौसम में ठंड होने के साथ ही लोग सुबह-शाम गर्म कपड़ों में दिखाई देने लगे हैं। हालांकि अभी भी दिन में तेज धूप लोगों को परेशानी कर रही है। गुरुवार को केदारनाथ धाम में करीब 20 से 25 मिनट तक बर्फबारी हुई। यहां सुबह अचानक मौसम बदल गया और बादल छा गए। जानकारी के मुताबिक धाम में सुबह 10 बजकर 42 मिनट से 11 बजकर 05 मिनट तक बर्फबारी हुई। वहीं बदरीनाथ धाम में मौसम सामान्य बना हुआ है।
उत्तराखंड में बदला मौसम का बदला मिजाज, केदारनाथ में हुई बर्फबारी, फिजा में घुली ठंडक

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे