खत्म हुआ इंतजार, कई जगह हुई बर्फबारी, सैलानियों के चेहरे खिले

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

खत्म हुआ इंतजार, कई जगह हुई बर्फबारी, सैलानियों के चेहरे खिले

देर से ही सही उत्तराखंड में बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोगों को मुराद रविवार को पूरी हो गई। रविवार को सुबह से ही मौसम अपने रंग बदल रहा था। आसमान में काले बदरा छाए हुए थे और सर्द हवाओं ने अपना डेरा जमाया हुआ था। मौसम विभाग की बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी के


देर से ही सही उत्तराखंड में बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोगों को मुराद रविवार को पूरी हो गई। रविवार को सुबह से ही मौसम अपने रंग बदल रहा था। आसमान में काले बदरा छाए हुए थे और सर्द हवाओं ने अपना डेरा जमाया हुआ था।

मौसम विभाग की बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी के बाद मौसम का रुप देखकर उम्मीद जगने लगी थी की शायद आज बर्फबारी की मुराद पूरी होगी। सुबह करीब नौ बजे केदारनाथ और बदरीनाथ में बर्फबारी की खबर आई तो दोपहर बाद गढ़वाल के साथ ही कुमाऊं मंडल में कई जगहों पर बर्फबारी की खबरें आने लगी।

कुमाऊं और गढ़वाल दोनों मंडलों में ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढ़क गई, गढ़वाल मंडल में चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के साथ ही हेमकुंड साहिब, औली, धनोल्टी समेत अन्य स्थानों पर कहीं जोरदार तो कहीं हल्की बर्फबारी हुई। वहीं कुमाऊं मंडल को लें तो पिथौरागढ़, बागेश्वर व नैनीताल की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। थल -मुनस्यारी मार्ग पर कालामुनि बिटलीधार में तीन इंच तक हिमपात हुआ। इसके साथ ही प्रदेश में कई स्थानों पर कहीं हल्की तो कहीं जोरदार बौछारें पड़ीं तो कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई।

बारिश औऱ बर्फबारी से जहां ठंड में ईजाफा हो गया है, वहीं साल के अंत में छुट्टियां मनाने उत्तराखंड आ रहे सैलानी बर्फबारी से काफी खुश हैं। बर्फबारी से सैलानियों के साथ ही स्थानीय व्यापारियों के चेहरे पर भी चमक आ गई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे