मां ने पड़ोसियों के सामने डांटा, तो बेटे ने झाडू से मां को पीटा, देखिए वीडियो

  1. Home
  2. Viral News

मां ने पड़ोसियों के सामने डांटा, तो बेटे ने झाडू से मां को पीटा, देखिए वीडियो

बंगलुरु (उत्तराखंड पोस्ट) बंगलुरु में एक 17 वर्षीय लड़के का अपनी मां को झाड़ू से पीटते हुए विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का अपनी मां को झाड़ू से पीटता हुआ नजर आ रहा था। इस घटना का विडियो लड़के की बड़ी बहन शूट कर रही थी। लड़के ने जब


बंगलुरु (उत्तराखंड पोस्ट) बंगलुरु में एक 17 वर्षीय लड़के का अपनी मां को झाड़ू से पीटते हुए विडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में एक लड़का अपनी मां को झाड़ू से पीटता हुआ नजर आ रहा था। इस घटना का विडियो लड़के की बड़ी बहन शूट कर रही थी। लड़के ने जब यह देखा तो अपनी बड़ी बहन को भी धमकी दी, ‘जो कहना है कर लो, मैं तुम्हें भी सबक सिखाऊंगा।

विडियो में लड़का अपनी मां के सामने हाथ में झाड़ू लेकर खड़ा है और मां सोफे पर बैठी है। विडियो में लड़का डांटने को लेकर विरोध करता दिख रहा है। और मां को धमका रहा है। अचानक ही वह मां को झाड़ू से मारता है।

जेपी नगर पुलिस ने वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर आरोपी को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया। आरोपी ने अपनी गलती मानते हुए पुलिस के सामने मां से माफी मांगी और पुलिस को लिखित में दिया कि वह फिर कभी ऐसा नहीं करेगा।

पुलिस के अनुसार लड़का अपनी मां से नाराज था क्योंकि उसकी मां ने पड़ोसियों के सामने उसे डांटा था। इससे पहले लड़के की मां अपने पड़ोसियों से लड़के को लेकर बात कर रही थी और कह रही थी कि वह अपने भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है।

ईयरफोन लगाकर सोने से गई युवक की जान ! कान से बह रहा था खून, जानिए वजह

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे