शर्मनाक | प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने की पिता की हत्या, फिर कर दिए शव के 50 टुकड़े

  1. Home
  2. Country

शर्मनाक | प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने की पिता की हत्या, फिर कर दिए शव के 50 टुकड़े

नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली से एक खौफनाक घटना सामने आई है ।शाहदरा इलाके में एक बेटे ने संपत्ति की खातिर एक बेटे ने अपने पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसके शव के 50 टुकड़े कर डाले। जानकारी के मुताबिक शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में बेटे अमन ने


नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली से एक खौफनाक घटना सामने आई है ।शाहदरा इलाके में एक बेटे ने संपत्ति की खातिर एक बेटे ने अपने पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसके शव के 50 टुकड़े कर डाले।

जानकारी के मुताबिक शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में बेटे अमन ने अपने एक साथी के साथ मिलकर संपत्ति हासिल करने के लिए पिता संदेश अग्रवाल की हत्या कर शरीर के 50 टुकड़े कर डाले। फिर शरीर के टुकड़े बैग में भरकर ठिकाने लगाने जा रहा था, लेकिन घर के बाहर ही उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक संदेश अग्रवाल के शव के टुकड़ों को जमा करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस के मुताबिक संदेश अग्रवाल परिवार के साथ 522, बड़ा बाजार, शाहदरा में रहता था। इसके परिवार में पत्नी कंचन अग्रवाल, बेटी साक्षी (25), अमन अग्रवाल (22) और आयुष अग्रवाल (17) है। मकान की ग्राउंड फ्लोर पर संदेश अपनी कॉस्मैटिक की शॉप चलाता था। अमन पिता की दुकान हड़पना चाहता था और साइबर नेट का काम खोलना चाहता था। पुलिस ने अमन और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है और गाड़ी को कब्जे में ले लिया।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे