बेटे ने शिकार के दौरान सूअर की जगह पिता को मार दी गोली, मौत

  1. Home
  2. Viral News

बेटे ने शिकार के दौरान सूअर की जगह पिता को मार दी गोली, मौत

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) इटली में शिकार करने का शौक एक युवक पर भारी पड़ गया। यहां एक युवक ने सूअर के शिकार के चक्कर में गलती से अपने ही पिता को गोली मार दी। आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार यह घटना इटली के दक्षिणी क्षेत्र के कैम्पेनिया के


बेटे ने शिकार के दौरान सूअर की जगह पिता को मार दी गोली, मौत

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) इटली में शिकार करने का शौक एक युवक पर भारी पड़ गया। यहां एक युवक ने सूअर के शिकार के चक्कर में गलती से अपने ही पिता को गोली मार दी। आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना इटली के दक्षिणी क्षेत्र के कैम्पेनिया के सिसिग्नानो डिलेरी अबुर्नी गांव के पास की है, जहां जंगली सूअर के शिकार के दौरान युवक ने अपने ही पिता पर गोली चला दी।

दरअसल 34 साल के एक युवक ने अपने शिकारी कुत्तों को भौंकते हुए सुना और झाड़ियों में कुछ सरसराहट देखी। इसके बाद उसने निशाना लगाकर एक गोली चलाई जो उसके 55 वर्षीय पिता के पेट में जाकर लगी।

बेटे ने शिकार के दौरान सूअर की जगह पिता को मार दी गोली, मौत

मार्टिनो गौडिओसो नाम के उस शख्स की थोड़ी देर में ही मौत हो गई। आरोपी शख्स और उसके पिता एक ऐसे संरक्षित क्षेत्र में थे जहां शिकार करना साफ तौर पर मना था।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे