…तो इन जगहों से देहरादून और हल्द्वानी के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें, सुनिए मुख्यमंत्री ने क्या कहा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

…तो इन जगहों से देहरादून और हल्द्वानी के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें, सुनिए मुख्यमंत्री ने क्या कहा

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) अलग अलग प्रदेशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों को वापस लाने के लिए राज्य की त्रिवेंद्र सरकार ने केंद्र सरकार से विशेष ट्रेन चलाने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से 12 विशेष रेलगाड़ियां चलाने की मांग की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश के बाहर फंसे करीब 86


…तो इन जगहों से देहरादून और हल्द्वानी के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें, सुनिए मुख्यमंत्री ने क्या कहा

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) अलग अलग प्रदेशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों को वापस लाने के लिए राज्य की त्रिवेंद्र सरकार ने केंद्र सरकार से विशेष ट्रेन चलाने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से 12 विशेष रेलगाड़ियां चलाने की मांग की हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश के बाहर फंसे करीब 86 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। हमने मांग की है कि दिल्ली से देहरादून औऱ हल्द्वानी, चंडीगढ़ से देहरादून औऱ हल्द्वानी, जयपुर से देहरादून औऱ जयपुर से हल्द्वानी, लखनऊ से देहरादून औऱ हल्द्वानी, अहमदाबाद से देहरादून, बंगलुरु से देहरादून, मुंबई से देहरादून और हल्द्वानी औऱ भोपाल से देहरादून के लिए कुल 12 रेलगाड़ियों चलाई जाएं। साथ ही उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें भी हम चलाने जा रहे हैं।

नीचे पूरा सुनिए मुख्यमंत्री ने क्या कहा-

उम्मीद करते हैं कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मांग के बाद केंद्र सरकार जल्द इन स्थानों से देहरादून औऱ हल्द्वानी के लिए विशेष ट्रेन शुरु करेगा।

अगर आप बाहर फंसे हैं और आपने अभी तक पंजीकरण नहीं करवया है तो तुरंत नीचे दिए गए खबर के लिंक पर क्लिक करें और अंदर दिए गए लिंक पर वापस लौटने के लिए अपना पंजीकरण करवाएं।

लॉकडाउन में फंसे हैं ? उत्तराखंड वापस आने के लिए यहां कराना होगा पंजीकरण

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे