उत्तराखंड | इन 6 बीजेपी नेताओं को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, देखिए लिस्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | इन 6 बीजेपी नेताओं को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, देखिए लिस्ट

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीजेपी नेताओं को दायित्व बांटे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विभिन्न विभागों में 6 नेताओं को राज्य मंत्री स्तर का दायित्व सौंपा है। जिन नेताओँ को ये जिम्मेदारी दी गई है उनमें पं. राजेन्द्र अंथवाल को उपाध्यक्ष,


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीजेपी नेताओं को दायित्व बांटे हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विभिन्न विभागों में 6 नेताओं को राज्य मंत्री स्तर का दायित्व सौंपा है। जिन नेताओँ को ये जिम्मेदारी दी गई है उनमें पं. राजेन्द्र अंथवाल को उपाध्यक्ष, गो सेवा आयोग, रिपुदमन सिंह रावत को उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण समिति, वीरेन्द्र सिंह बिष्ट को अध्यक्ष, उत्तराखण्ड वन पंचायत सलाहकार समिति, राजकुमार पुरोहित को अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य खनिज विकास परिषद, सुरेश परिहार को अध्यक्ष, उत्तराखण्ड वन विकास निगम एवं विश्वास डाबर को अध्यक्ष, राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास परिषद शामिल है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इससे विभिन्न विभागों के कार्यों एवं अनुश्रवण में गति मिलेगी।

आपको बता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री ने 51 नेताओँ को इसी तरह दायित्वों का बंटवारा किया था। जिसकी पूरी जानकारी आफ नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर ले सकते हैं।

त्रिवेंद्र सरकार ने मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी को बदरीनाथ मंदिर समिति का सदस्य बनाया

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे