महान भौतिकीविद और ब्रह्मांड विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का निधन

  1. Home
  2. Country

महान भौतिकीविद और ब्रह्मांड विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का निधन

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) महान भौतिकीविद और ब्रह्मांड विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का कैम्ब्रिज स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। ब्रिटिश वैज्ञानिक हॉकिंग के बच्चों लुसी, रॉबर्ट और टिम ने एक बयान में कहा है, ‘हमें बहुत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे पिता का आज


महान भौतिकीविद और ब्रह्मांड विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का निधन

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) महान भौतिकीविद और ब्रह्मांड विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का कैम्ब्रिज स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। ब्रिटिश वैज्ञानिक हॉकिंग के बच्चों लुसी, रॉबर्ट और टिम ने एक बयान में कहा है, ‘हमें बहुत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे पिता का आज निधन हो गया।’

बयान के मुताबिक, ‘वह एक महान वैज्ञानिक और अद्भुत व्यक्ति थे जिनके कार्य और विरासत आने वाले लंबे समय तक जीवित रहेंगे। उनकी बुद्धिमतता और हास्य के साथ उनके साहस और दृढ़-प्रतिज्ञा ने पूरी दुनिया में लोगों को प्रेरित किया है।’

उसमें कहा गया है, ‘उन्होंने एक बार कहा था, अगर आपके प्रियजन ना हों तो ब्रह्मांड वैसा नहीं रहेगा जैसा है। हम उन्हें हमेशा याद करेंगे।’

महान भौतिकीविद और ब्रह्मांड विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का निधन

हॉकिंग 1963 में मोटर न्यूरॉन बीमारी के शिकार हुए और डॉक्टरों ने कहा कि उनके जीवन के सिर्फ दो साल बचे हैं। लेकिन वह पढ़ने के लिए कैम्ब्रिज चले गये और एल्बर्ट आइंस्टिन के बाद दुनिया के सबसे महान सैद्धांतिक भौतिकीविद बने।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे