मुख्यमंत्री से मिली नई दिल्ली की महानिदेशक सुप्रिया साहू

  1. Home
  2. Dehradun

मुख्यमंत्री से मिली नई दिल्ली की महानिदेशक सुप्रिया साहू

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में शनिवार को दूरदर्शन, नई दिल्ली की महानिदेशक सुप्रिया साहू ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरदर्शन प्रचार व प्रसार का सशक्त एवं विश्वसनीय माध्यम है। दूरदर्शन द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार एवं प्रसार किया जा रहा है, जो कि युवाओं को


मुख्यमंत्री से मिली नई दिल्ली की महानिदेशक सुप्रिया साहू

 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में शनिवार को दूरदर्शन, नई दिल्ली की महानिदेशक सुप्रिया साहू ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरदर्शन प्रचार व प्रसार का सशक्त एवं विश्वसनीय माध्यम है। दूरदर्शन द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार एवं प्रसार किया जा रहा है, जो कि युवाओं को आकर्षित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में चारधाम के अलावा अनेक महत्वपूर्ण एवं प्रसिद्ध स्थल है। जिनको वैश्विक पटल पर लाने की आवश्यकता है। जिसमें दूरदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में दुर्योधन, राहू, चन्द्रमा, अष्टावक्र, ताड़केश्वर सिद्ध जैसे अनेक प्रसिद्ध धार्मिक स्थान हैं, जो उत्तराखण्ड को खास पहचान दिला सकते हैं। उत्तराखण्ड में अनेक पर्यटक स्थल ऐसे हैं, जिनका व्यापक प्रचार प्रसार कर देश-विदेश में उत्तराखण्ड को विशिष्ट पहचान दिलाई जा सकती है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड समृद्ध संस्कृति वाला राज्य है। उन्होंने यहां के युवाओं को दूरदर्शन के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देने की अपेक्षा की। महानिदेशक दूरदर्शन सुप्रिया साहू ने कहा कि दूरदर्शन उत्तराखण्ड में डीडी उत्तराखण्ड चैनल लाॅच करने की तैयारी कर रहा है। जिसे पूरे देश में देखा जायेगा। उन्होंने कहा कि इस चैनल के माध्यम से राज्य सरकार की गतिविधियों व योजनाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी।मुख्यमंत्री से मिली नई दिल्ली की महानिदेशक सुप्रिया साहू

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उत्तराखण्ड की न्यूज बुलेटिन का प्रसारण किया जायेगा। महानिदेशक दूरदर्शन ने कहा कि उत्तराखण्ड महिलाओं, बच्चों व युवाओं पर ‘शाबास उत्तराखण्ड’ के नाम से 52 एपिसोड निकालने की योजना बन रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के लोक नृत्य पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। दूरदर्शन द्वारा प्रत्येक जिलों में जाकर इसके लिए रियलिटी शो किये जायेंगे। उत्तराखण्ड के युवाओं के गाने के टेलेंट को उभारने के लिए सिंगिंग स्टार आफ उत्तराखण्ड कार्यक्रम तैयार किया जायेगा।

 Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

                                                                                                                         

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे