आज बजट पेश होने पर सस्पेंस, लोकसभा अध्यक्ष लेंगी फैसला

  1. Home
  2. Country

आज बजट पेश होने पर सस्पेंस, लोकसभा अध्यक्ष लेंगी फैसला

पहली बार एक फरवरी को संसद में पेश होने वाले आम बजट अब गुरुवार तक के लिए टल सकता है। जानकारी के मुताबिक केरल से सांसद और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता ई अहमद के निधन के चलते आज संसद की कार्यवाही को स्थगित किया जा सकता है। इस बारे में आखिरी फैसला लोकसभा


आज बजट पेश होने पर सस्पेंस, लोकसभा अध्यक्ष लेंगी फैसला

पहली बार एक फरवरी को संसद में पेश होने वाले आम बजट अब गुरुवार तक के लिए टल सकता है। जानकारी के मुताबिक केरल से सांसद और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता ई अहमद के निधन के चलते आज संसद की कार्यवाही को स्थगित किया जा सकता है। इस बारे में आखिरी फैसला लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को लेना है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

सूत्रों के मुताबिक इस बारे में आखिरी फैसला आज सुबह 10 बजे लोकसभा स्पीकर के साथ बैठक के बाद लिया जाएगा. सरकार बजट को टालने से पहले सभी पार्टियों की राय लेगी। इस मामले में कांग्रेस 9.30 बजे बैठक करने जा रही है। सरकार के पास एक विकल्प बजट पेश करने के बाद सदन की कार्यवाही को स्थगित करने का है लेकिन ये पार्टियों के बीच आम सहमति पर निर्भर करेगा।

आज बजट पेश होने पर सस्पेंस, लोकसभा अध्यक्ष लेंगी फैसला

संवैधानिक मामलों के जानकार सुभाष कश्यप की राय में ई अहमद को गुरुवार के दिन केरल में सुपुर्द-ए-खाक किया जाना है। लिहाजा लोकसभा अध्यक्ष संसद को कल स्थगित कर सकती हैं। उनकी राय में आज सरकार अहमद को श्रद्धांजलि देने के बाद बजट को सदन में पेश कर सकती है।

पूर्व विदेश राज्यमंत्री ई अहमद का निधन, संसद में हो गए थे बेहोश

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री ई अहमद को मंगलवार के दिन संसद की कार्यवाही के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका था। आज तड़के उन्होंने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे