मुख्यमंत्री से वार्ता विफल, शिक्षक संघ का हड़ताल जारी रखने का ऐलान

  1. Home
  2. Dehradun

मुख्यमंत्री से वार्ता विफल, शिक्षक संघ का हड़ताल जारी रखने का ऐलान

अपनी मांगों को लेकर सोमवार से हड़ताल पर गए राज्य के करीब 23000 माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक की मुख्यमंत्री हरीश रावत से वार्ता विफल हो गई। हड़ताल पर 25 हजार शिक्षक, स्कूलों में लटके ताले राजकीय शिक्षक संघ पदाधिकारियों के साथ सचिवालय में देर रात करीब डेढ़ घंटे तक चली वार्ता में कोई ठोस नतीजा नहीं


अपनी  मांगों को लेकर सोमवार से हड़ताल पर गए राज्य के करीब 23000 माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक की मुख्यमंत्री हरीश रावत से वार्ता विफल हो गई। हड़ताल पर 25 हजार शिक्षक, स्कूलों में लटके ताले

राजकीय शिक्षक संघ पदाधिकारियों के साथ सचिवालय में देर रात करीब डेढ़ घंटे तक चली वार्ता में कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया। मुख्यमंत्री के कार्रवाई के आश्वासन के बावजूद संघ ने हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है।

राजकीय शिक्षक संघ ने प्रदेश में सभी करीब 25 हजार माध्यमिक शिक्षकों के हड़ताल पर जाने का दावा किया है। संघ अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा है कि जब तक शिक्षकों की मांगों पर जीओ नहीं होगा, आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।

ये हैं शिक्षकों की प्रमुख मांगें

  • एसीपी या चयन-प्रोन्नत वेतनमान पर एक वेतन वृद्धि
  • साल में तीन उपार्जित अवकाश (ईएल)
  • तबादला प्रक्रिया, विशेष प्रकरण तत्काल
  • तबादला कानून या चक्रवार स्थानांतरण
  • बीआरपी-सीआरपी की तत्काल नियुक्तियां

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे