दूल्हे की हरकतें देख जयमाला के दौरान दुल्हन ने शादी करने से किया इंकार

  1. Home
  2. Country

दूल्हे की हरकतें देख जयमाला के दौरान दुल्हन ने शादी करने से किया इंकार

बिहार(उत्तराखंड पोस्ट) बिहार के दानापुर में शादी समारोह में दुल्हन ने दूल्हे की हरकतों को देखककर शादी करने से इनकार कर दिया।इसके बाद बारात को बिना दुल्हन लिए ही वापस जाना पड़ा ।वहीं इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, फुलवारी शरीफ थानाक्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में एक बेटी


बिहार(उत्तराखंड पोस्ट) बिहार के दानापुर में शादी समारोह में दुल्हन ने दूल्हे की हरकतों को देखककर शादी करने से इनकार कर दिया।इसके बाद बारात को बिना दुल्हन लिए ही वापस जाना पड़ा ।वहीं इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, फुलवारी शरीफ थानाक्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में एक बेटी की शादी थी। दुल्हन जयमाला पहनाने के लिए मंच पर जैसे ही आगे बढ़ी तो दूल्हे ने लड़की को देखकर अपना आपा खो दिया। साथ ही लड़की की खूबसूरती पर सवाल करते हुए जयमाला मंच पर ही अपनी शर्ट फाड़ दी और अजीबोगरीब हरकतें करने लगा।

सूत्रों के मुताबिक, दूल्हें की ऐसी हरकतें देखकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।इस दौरान लोगों ने दुल्हन को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नही मानी इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और इसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी नौबतपुर के सोगा गांव निवासी हरिद्वार सिंह के बेटे राहुल कुमार के साथ तय हुई थी।

 हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें- http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे