ऊर्जा के क्षेत्र में केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न नई योजनाओं की मुख्यमंत्री ने की सराहना

  1. Home
  2. Dehradun

ऊर्जा के क्षेत्र में केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न नई योजनाओं की मुख्यमंत्री ने की सराहना

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार (ऊर्जा) आर.के. सिंह के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि रिफाॅर्मस को लेकर जो कार्य हो रहे हैं, उसमें राज्यों से जरूर परामर्श किया जाय। ऊर्जा के क्षेत्र में केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न नई योजनाओं की


ऊर्जा के क्षेत्र में केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न नई योजनाओं की मुख्यमंत्री ने की सराहना

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार (ऊर्जा) आर.के. सिंह के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि रिफाॅर्मस को लेकर जो कार्य हो रहे हैं, उसमें राज्यों से जरूर परामर्श किया जाय।

ऊर्जा के क्षेत्र में केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न नई योजनाओं की मुख्यमंत्री ने सराहना की। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऊर्जा के क्षेत्र में राष्ट्रीय उत्पादों को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने के लिए हमें सभी क्षेत्रों में राष्ट्रीय उत्पादों को बढ़ावा देना होगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सोलर रूफ टाॅप योजना का अच्छा फीडबैक है। उत्तराखण्ड में राज्य ने सोलर फार्मिंग की नई योजना लागू की है। उन्होंने कहा कि केन्द्र से डी.जी.एफ गाईडलाइन के जारी होने से लोगों को कार्य करने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि काॅमर्शियल क्षेत्र का तीन महीने का फिक्स चार्ज राज्य सरकार ने माफ किया है। इसका वहन राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा।

ऊर्जा के क्षेत्र में केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न नई योजनाओं की मुख्यमंत्री ने की सराहना

केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार आर. के. सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार पारंपरिक ऊर्जा को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण ऊर्जा के क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई के लिए केन्द्र सरकार द्वारा अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। राज्यों की हर सम्भव मदद की जायेगी।इस अवसर पर सचिव ऊर्जा राधिका झा भी उपस्थित थी।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPostTwitter– https://twitter.com/uttarakhandpost

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे