शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मद़्महेश्वर के कपाट

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Rudraprayag

शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मद़्महेश्वर के कपाट

ऊखीमठ(उत्तराखंड पोस्ट) द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट आज सुबह शीतकाल के लिए विधि-विधान से बंद कर दिए गए हैं। सुबह साढ़े आठ बजे मंत्रोच्चारण के साथ कपाट बंद किए गए। इस दौरान धाम में बड़ी सख्या में भक्तों ने भगवान के दर्शन किए। मंदिर के कपाट बंद होने के बाद बाबा की चल विग्रह


शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मद़्महेश्वर के कपाट
ऊखीमठ(उत्तराखंड पोस्ट) द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट आज सुबह शीतकाल के लिए विधि-विधान से बंद कर दिए गए हैं। सुबह साढ़े आठ बजे मंत्रोच्चारण के साथ कपाट बंद किए गए। इस दौरान धाम में बड़ी सख्या में भक्तों ने भगवान के दर्शन किए।

मंदिर के कपाट बंद होने के बाद बाबा की चल विग्रह उत्सव डोली ने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया।शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मद़्महेश्वर के कपाट

पहले पड़ाव पर अब बाबा की डोली गौंडार गांव में रात्रि प्रवास करेगी। 24 नवंबर को डोली छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होगी। मंदिर समिति द्वारा मंदिर की साज सज्जा के साथ अन्य तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं।
Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost  Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost        

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे