उत्तराखंड | इन 24 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | इन 24 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार 2016-17 प्रदेश के 24 शिक्षकों को मिलेगा। बुधवार को शासन ने पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों के नामों का शासनादेश जारी किया है। जिसमें प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग से 11-11 शिक्षक, संस्कृत शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान से एक-एक शिक्षक को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षा


उत्तराखंड | इन 24 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार 2016-17 प्रदेश के 24 शिक्षकों को मिलेगा। बुधवार को शासन ने पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों के नामों का शासनादेश जारी किया है। जिसमें प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग से 11-11 शिक्षक, संस्कृत शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान से एक-एक शिक्षक को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

प्राथमिक शिक्षा में ये शिक्षक होंगे सम्मानित  | रुद्रप्रयाग के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक माधव सिंह नेगी, उत्तरकाशी के मातली स्कूल की चंद्रकला शाह, टिहरी के क्वीली से ऊषा द्विवेदी, देहरादून के सुद्धोवाला से सर्वेश्वरी, चमोली के मल्ली से ममता मिश्रा, हरिद्वार के रुड़की से उर्मिला सिंह पुंडीर, अल्मोड़ा के ताड़ीखेत से इमराना परवीन, बागेश्वर के पिंगलो से नीता आत्मिया, नैनीताल के सूर्यगांव भीमताल से लक्ष्मी काला, चंपावत के कानाकोट से विनोद कुमार कर्नाटक, यूएस नगर के गदरपुर विद्यालय से संजीव कुमार पांडेय।

उत्तराखंड | इन 24 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार

माध्यमिक शिक्षा में ये शिक्षक होंगे सम्मानित | माध्यमिक स्तर पर पौड़ी के सुरखेत से पुष्कर सिंह नेगी, रुद्रप्रयाग के दैड़ा से सुधा सेमवाल, देहरादून जिला के श्री भरत मंदिर इंटर कालेज ऋषिकेश से गोविंद सिंह रावत, चमोली के सिमली से भास्करानंद डिमरी, हरिद्वार के ज्वालापुर से रोहिताश्व कुंवर चौहान, टिहरी के जखंड से यशवंत सिंह नेगी, अल्मोड़ा के बटुलिया से जमुना प्रसाद तिवारी, बागेश्वर से शोभा देवी, नैनीताल के कोटाबाग से सुरेंद्र सिंह रौतेला, पिथौरागढ़ के गोरंगचौड़ से किशोर चंद्र पाटनी, चंपावत के पल्सों स्कूल से राधेश्याम खर्कवाल

संस्कृत शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान से ये होंगे सम्मानित | टिहरी जिले के शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता डॉ. वीर सिंह रावत व चंपावत जिले के वाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा के सहायक अध्यापक कार्ति बल्लभ जोशी

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे