एक नवंबर से बदल जाएंगे ये नियम, आप पर होगा ये असर

  1. Home
  2. Country

एक नवंबर से बदल जाएंगे ये नियम, आप पर होगा ये असर

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) एक नवंबर से देश के विभिन्न विभागों में कुछ नियमों में बदलाव होने वाले हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों पर होने वाला है। डिपॉजिट पर ब्याज दरों में कमी | भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में अगर आपका खाता है तो यहां एक बड़ा बदलाव होने वाला है। बैंक एक


एक नवंबर से बदल जाएंगे ये नियम, आप पर होगा ये असर

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट)  एक नवंबर से देश के विभिन्न विभागों में कुछ नियमों में बदलाव होने वाले हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों पर होने वाला है।

डिपॉजिट पर ब्याज दरों में कमी | भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में अगर आपका खाता है तो यहां एक बड़ा बदलाव होने वाला है। बैंक एक नवंबर से डिपॉजिट पर ब्याज दर बदलने वाला है। एसबीआई ने इस संबंध में 9 अक्टूबर को जानकारी दी थी। इसके मुताबिक एक नवंबर से एक लाख रुपये तक के डिपॉजिट पर ब्याज की दर 0.25 फीसदी घटकर 3.25 फीसदी रह जाएगी। एक लाख रुपये से ज्यादा के डिपॉजिट को अब रेपो रेट से जोड़ दिया गया है।

डिजिटल पेमेंट लेना अनिवार्य | अब कारोबारियों को डिजिटल पेमेंट लेना अनिवार्य होगा। इसी के साथ ग्राहक या मर्चेंट्स से डिजिटल पेमेंट के लिए कोई भी शुल्क या मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) नहीं वसूला जाएगा। बदले हुए ये नियम 50 करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर वाले कारोबारियों पर ही लागू होंगे।

एक नवंबर से बदल जाएंगे ये नियम, आप पर होगा ये असर

नया टाइम टेबल लागू | तीसरा महत्वपूर्ण बदलाव ये हैं कि महाराष्ट्र में एक नवंबर से पब्लिक सेक्टर बैंक का नया टाइम टेबल लागू होगा। अब यहां सभी बैंक एक ही टाइम पर खुलेंगे और बंद होंगे। नए टाइमटेबल के हिसाब से महाराष्ट्र में अब बैंक सुबह 9 बजे खुलेंगे और शाम में 4 बजे तक कारोबार होगा। बता दें कि वित्त मंत्रालय ने देश में बैंकों के कामकाज का समय एक जैसा करने का निर्देश दिया था।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे