निकाय चुनाव | भाजपा को मिला इस एक्ट्रेस का साथ, चुनाव में करेंगी प्रचार

  1. Home
  2. Dehradun

निकाय चुनाव | भाजपा को मिला इस एक्ट्रेस का साथ, चुनाव में करेंगी प्रचार

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) निकाय चुनाव में प्रचार को लेकर रविवार को भाजपा ने 46 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, विधायक पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, 5 सांसद राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी समेत प्रदेश सरकार में सभी


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) निकाय चुनाव में प्रचार को लेकर रविवार को भाजपा ने 46 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, विधायक पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, 5 सांसद राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी समेत प्रदेश सरकार में सभी मंत्रियों को जगह दी गई है।

इस लिस्ट में बीजेपी ने प्रख्यात फिल्म और टीवी कलाकर हिमानी शिवपुरी भट्ट को भी स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी है। इस पर प्रदेश संगठन महामंत्री नरेश बंसल का कहना हिमानी शिवपुरी ने पार्टी को फोन कर प्रचार करने की इच्छा जताई है। जिसके बाद पार्टी ने निर्णय लिया लिया है कि स्टार प्रचारकों की सूची में हिमानी शिवपुरी भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगी।

आपको बता दें हिमानी शिवपुरी बॉलीवुड और टीवी कलाकार है। जिनका जन्म देहरादून के मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। हिमानी शिवपुरी के पिता दून स्कूल में शिक्षक थे। कई फिल्मों में काम कर चुकीं हैं।

www।uttarakhandpost।com

Follow us on twitter – https://twitter।com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www।facebook।com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे