28 अप्रैल को इस शुभ मुहूर्त में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Uttarkashi

28 अप्रैल को इस शुभ मुहूर्त में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तराखंड के चारों धामों में से एक यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त तय हो गया है। यमुनोत्री धाम के कपाट 28 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर दोपहर 12.15 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गंगोत्री धाम के कपाट भी इसी दिन खोले जाने हैं। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस


28 अप्रैल को इस शुभ मुहूर्त में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तराखंड के चारों धामों में से एक यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त तय हो गया है। यमुनोत्री धाम के कपाट 28 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर दोपहर 12.15 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गंगोत्री धाम के कपाट भी इसी दिन खोले जाने हैं। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट

रविवार को यमुनोत्री के शीतकालीन पड़ाव स्थल खरसाली में तीर्थ पुरोहितों ने पूजा अर्चना के बाद कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त निकाला। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन उनियाल ने बताया कि 28 अप्रैल को 9.15 बजे यमुना की डोली खरसाली से रवाना होगी और इसी दिन करीब 11.30 बजे यमुनोत्री पहुंचेगी। ठीक 12.15 बजे अभिजीत मुहूर्त में मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

28 अप्रैल को इस शुभ मुहूर्त में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे