मलेशिया से पाताल भुवनेश्वर घूमने आर्इ महिला पर्यटक की मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

मलेशिया से पाताल भुवनेश्वर घूमने आर्इ महिला पर्यटक की मौत

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) मलेशिया से घूमने आयी महिला की पाताल भुवनेश्वर में हार्ट-अटैक आने के कारण मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक महिला बीमा कंपनी के टूर पैकेज पर भारत भ्रमण के लिए आई थी। घटना के बाद पुलिस ने सूचना मलेशिया दूतावास को दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक महिला शनिवार को


पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) मलेशिया से घूमने आयी महिला की पाताल भुवनेश्वर में हार्ट-अटैक आने के कारण मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक महिला बीमा कंपनी के टूर पैकेज पर भारत भ्रमण के लिए आई थी। घटना के बाद पुलिस ने सूचना मलेशिया दूतावास को दे दी गई है।

जानकारी के मुताबिक महिला शनिवार को कौसानी से मुनस्यारी भ्रमण पर जा रही थीं। मुनस्यारी मार्ग बंद होने के कारण चारों महिलाएं थल से वापस लौट आईं और पाताल भुवनेश्वर जाने का निर्णय लिया। सायं साढ़े पांच बजे के आसपास पाताल भुवनेश्वर पहुंची।

देर सायं साढ़े आठ बजे के बाद महिला की तबियत खराब होने लगी। जिसके बाद उसे गंगोलीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

 

यहां छिपा है राज़ | जानिए कैसे होगा कलयुग का अंत ?

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे