दर्दनाक हादसा | PG में लगी भीषण आग, 3 लड़कियों की जिंदा जलकर मौत

  1. Home
  2. Country

दर्दनाक हादसा | PG में लगी भीषण आग, 3 लड़कियों की जिंदा जलकर मौत

चंडीगढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) शनिवार शाम को चंडीगढ़ एक गल्र्स पीजी में आग लगने से तीन छात्राओं की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि दो छात्राओं ने जान बचाने के लिए पीजी की छत से छलांग लगा दी दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के


दर्दनाक हादसा  | PG में लगी भीषण आग, 3 लड़कियों की जिंदा जलकर मौत

चंडीगढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) शनिवार शाम को चंडीगढ़ एक गल्र्स पीजी में आग लगने से तीन छात्राओं की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि दो छात्राओं ने जान बचाने के लिए पीजी की छत से छलांग लगा दी दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर 32 डी में पहली मंजिल पर पीजी खोला गया था, वहां बड़ी संख्या में लड़कियां रहती थीं। गनीमत रही कि हादसे के वक्त पीजी में ज्यादा लड़कियां नहीं थीं।बताया गया है कि लड़कियों की एक पीजी से शनिवार को धुंआ उठता दिखा। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचीं दमकल की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर करीब दो घंटे बाद काबू पाया।

पांच लड़कियां काफी ज्यादा झुलस गई थीं। फायर ब्रिगेड के जवानों और पुलिसकर्मियों ने झुलसी लड़कियों को वहां से निकाल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य का उपचार चल रहा है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।दर्दनाक हादसा  | PG में लगी भीषण आग, 3 लड़कियों की जिंदा जलकर मौत

इस हादसे में मरने वाली लड़कियों की पहचान पंजाब के कपूरथला की रिया, कोटकपूरा की पंछी और हरियाणा के हिसार की मुस्कान के रूप में हुई है।मरने वाली सभी लड़कियों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है ।बताया जा रहा है कि लैपटॉप चार्जिंग के दौरान शार्ट सर्किट से आग लगी है। हालांकि अभी भी जांच जारी है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost           

 

 

 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे