दर्दनाक हादसा | विदाई के बाद घर लौट रहे दूल्हे की कार पेड़ से टकराई, दुल्हन की मौत, 5 गंभीर

  1. Home
  2. Country

दर्दनाक हादसा | विदाई के बाद घर लौट रहे दूल्हे की कार पेड़ से टकराई, दुल्हन की मौत, 5 गंभीर

संभल(उत्तराखंड पोस्ट) संभल के बहजोई क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है ।जिसके मुताबिक गुरुवार को यहां नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में एक दुल्हन की मौत हो गई है जबकि 5 लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। । जानकारी के मुताबिक


दर्दनाक हादसा | विदाई के बाद घर लौट रहे दूल्हे की कार पेड़ से टकराई, दुल्हन की मौत, 5 गंभीर

संभल(उत्तराखंड पोस्ट) संभल के बहजोई क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है ।जिसके मुताबिक गुरुवार को यहां नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में एक दुल्हन की मौत हो गई है जबकि 5 लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव हिसावटी ने मनोज कुमार की सम्भल जनपद के कस्बा चंदौसी की मोहल्ला चुंगी में बारात आई थी। जहां उनका शिवानी के साथ विवाह संपन्न हुआ ।

दर्दनाक हादसा | विदाई के बाद घर लौट रहे दूल्हे की कार पेड़ से टकराई, दुल्हन की मौत, 5 गंभीरगुरुवार सुबह विदाई के बाद मनोज कुमार दुल्हन को लेकर कार से अपने घर लौट रहे थे। आगरा मुरादाबाद हाईवे परकस्बा बहजोई के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दुल्हन शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि 5 लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए हैं ।हादसे के बाद घायलों को बाहर निकालने पहले पेड़ के तने को मशीन से काटना पड़ा ।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे