पति ने थाने में दिया तीन तलाक, महिला ने दी धर्म परिवर्तन की धमकी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

पति ने थाने में दिया तीन तलाक, महिला ने दी धर्म परिवर्तन की धमकी

गदरपुर [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र की एक मुस्लिम महिला ने विडियो के ज़रिए मोदी सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। ये महिला तीन तलाक से पीड़ित है और विडियो में इसने अपना धर्म परिवर्तन करने की बात कही है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर


गदरपुर [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र की एक मुस्लिम महिला ने विडियो के ज़रिए मोदी सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। ये महिला तीन तलाक से पीड़ित है और विडियो में इसने अपना धर्म परिवर्तन करने की बात कही है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App 

महिला का कहना है कि उसके पति ने पुलिस थाने में ही तीन तलाक बोल दिया और पुलिस तमाशा देखती रही। इसके बाद महिला ने महिला हेल्प लाइन का दरवाजा भी खटखटाया। महिला हेल्प लाइन की तरफ से दोनों पक्षों को बुलाया गया लेकिन समझौता नहीं हुआ।

केलाखेड़ा निवासी इस महिला का विवाह 12 वर्ष पूर्व गदरपुर थाना निवासी मोतीपुर दौगपुरी आसिफ के साथ मुस्लिम रीति रिवाज़ के अनुसार सम्पन्न हुआ था। महिला ने आरोप लगया की उसके पति के द्वारा शादी के 4 वर्ष बाद ही तलाक दे दिया गया था लेकिन उसके बाद एक समझौते के दौरान मुस्लिम रीती रिवाज के चलते 40 दिन का हलाला कर पुनः निकाह कर लिया गया। उसके बाद भी पती ने परेशान करना बंद नहीं किया। वह महिला के साथ मारपीट करता था जिसके बाद ये मामला थाना गदरपुर पहुंचा।

आखिरकार महिला ने परेशान होकर अपना धर्म परिवर्तन करने और आत्महत्या करने की धमकी विडियो के ज़रिए दी है। महिला द्वारा विडियो वायरल करने से पुलिस भी सकते में आ गयी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे