उत्तराखंड | त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, कई विभागों को भर्तियों की मिल सकती है मंजूरी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, कई विभागों को भर्तियों की मिल सकती है मंजूरी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) आज त्रिवेंद्र कैबिनेट की अहम बैठक होनी है। त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसेल लिए जा सकते हैं। कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद प्रदेश सरकार की यह पहली कैबिनेट है। बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर भी चर्चा होगी। जानकारी के अनुसार नई आबकारी नीति में सरकार


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) आज त्रिवेंद्र कैबिनेट की अहम बैठक होनी है। त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसेल लिए जा सकते हैं। कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद प्रदेश सरकार की यह पहली कैबिनेट है। बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर भी चर्चा होगी।

जानकारी के अनुसार नई आबकारी नीति में सरकार फिर संशोधन कर सकती है। शराब दुकानों के नीलाम नहीं होने से हो रहे नुकसान से निपटने को नया फार्मूला आने की संभावना है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्रियों से बकाया आवासीय किराया वसूली को लेकर भी निर्णय हो सकता है। इसके अलावा खनन नीति के तैयार ड्राफ्ट को भी मंत्रिमंडल के समक्ष रखे जाने की तैयारी है। वहीं, कई विभागों में रिक्त पदों के  सापेक्ष भर्ती की मंजूरी भी कैबिनेट दे सकती है।

प्रदेश के राजस्व को बढ़ाने के लिए खनन विभाग नई खनन नीति ला सकता है। अभी तक सरकार को खनन से साढ़े तीन सौ करोड़ सालाना का राजस्व आ रहा है। नई नीति के तहत लगभग सात सौ करोड़ सालाना का लक्ष्य तय होगा। इसके अलावा पट्टों और क्रशर के आवंटन के लिए नए नियम आएंगे।

वीडियो | जब बस की छत से झटके से नीचे गिरे 10 से ज्यादा छात्र, वायरल हुआ वीडियो

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost         

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे